Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Coronavirus से संक्रमित हुए रणवीर शौरी, खुद को किया क्वारंटीन

    कोरोना वायरस का कहर भारत में पहले की तुलना में भले कम हो गया हो लेकिन इसको लेकर खतरा अभी तक बना हुआ है। इस खतरनाक महामारी ने आम से लेकर खास तक लाखों लोगों को अपनी चपेट में लिया है।

    By Anand KashyapEdited By: Updated: Wed, 17 Feb 2021 10:29 AM (IST)
    Hero Image
    बॉलीवुड अभिनेता रणवीर शौरी Instagram : ranvirshorey

    नई दिल्ली, जेएनएन। कोरोना वायरस का कहर भारत में पहले की तुलना में भले कम हो गया हो लेकिन इसको लेकर खतरा अभी तक बना हुआ है। इस खतरनाक महामारी ने आम से लेकर खास तक, लाखों लोगों को अपनी चपेट में लिया है। इनमें फिल्मी सितारे भी शामिल हैं। अब बॉलीवुड अभिनेता रणवीर शौरी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कोरोना से संक्रमित होने की जानकारी खुद रणवीर शौरी ने दी है। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बारे में बताया है। साथ ही अ यह भी बताया है कि उन्होंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। रणवीर शौरी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, मैं कोविड 19 पॉजिटिव पाया गया हूं। लक्षण माइल्ड हैं। मैं  क्वारंटीन में हूं। सोशल मीडिया पर रणवीर शौरी का यह ट्वीट वायरल हो रहा है।

    अभिनेता के कई फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। इससे पहले रणवीर शौरी किसान आंदोलन पर प्रतिक्रिया देने की वजह से चर्चा में थे। वह फिल्मों के अलावा सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर बोलने की वजह से भी काफी चर्चा में रहते हैं। बीते दिनों रणवीर शौरी किसान आंदोलन को लेकर रिहाना और ग्रेटा थनबर्ग पर भी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने किसान आंदोलन को लेकर ग्रेटा थनबर्ग द्वारा किए गए ट्वीट को लेकर लताड़ लगाई थी। उन्होंने मोदी विरोधियों को भी कड़ा संदेश दिया था। रणवीर शौरी किसान आंदोलन को लेकर लगातार अपनी नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं। इसके अलावा वह केंद्र सरकार द्वारा विधिवत पास कृषि कानून के विरोधियों को भी उत्तर दे रहे हैं।

    रणवीर शौरी ने रिहाना और ग्रेटा थनबर्ग पर आरोप लगाया कि उन्हें कानून के बारे में कोई जानकारी नहीं है। साथ ही उन्होंने मोदी की आलोचना करने वालों को कहा था कि वह अपने लिए कोई दूसरा विकल्प ढूंढ लें। रणवीर शौरी ने किसान आंदोलन पर कहा कि ग्रेटा थनबर्ग एक 'अनपढ़ लड़की' है। साथ ही उन्होंने यह भी पूछा कि ग्रेट ने 'टूलकिट' वाला ट्वीट डिलीट क्यों किया, जिसमें किसान आंदोलन में शामिल होने और समर्थन करने की जानकारी दी गई है। उन्होंने यह भी कहा कि ग्रेटा थनबर्ग जो कि स्कूल छोड़ चुकी है उन्हें ऐसा कर 'वोकेशनल ट्रेनिंग' दी जाती है।

    रणवीर शौरी ने एक लंबा नोट लिखते हुए कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरोधी फालतू में विरोध करते हैं।' उन्होंने आगे कहा, 'लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं का उल्लंघन और नीचा दिखाने वाले लोग 365 दिन विरोध करते रहते हैं। मोदी विरोधियों को अपने लिए नया विकल्प ढूंढना चाहिए।' रणवीर ने यह भी कहा कि मोदी से बढ़िया कोई नहीं है। उन्होंने कहा, 'मोदी के अलावा इस देश को कोई नहीं चला सकता।' एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'कई किसानों ने इस बिल का समर्थन भी किया है।'