Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Farhan Akhtar ने पिता जावेद अख्तर के जन्मदिन पर शेयर की थ्रोबैक पिक्चर, लिखा दिल को छू लेना वाला नोट

    By Vaishali ChandraEdited By:
    Updated: Mon, 17 Jan 2022 01:57 PM (IST)

    गजलों को एक नया और आसान रूप देने में उनका बहुत बड़ा योगदान है। बॉलीवुड को शोले और जंजीर जैसी कई सुपरहिट फिल्में देने वाले जावेद अख्तर आज अपना जन्मदिन मना रहे है। सोशल मीडिया पर उनके फैंस और करीबी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे है।

    Hero Image
    Farhan Akhtar social media post image, Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। पद्म भूषण जावेद अख्तर हिंदी सिनेमा के जाने माने लेखक, दिग्गज गीतकार और बेहतरीन स्‍क्रीनप्‍ले राइटर हैं। गजलों को एक नया और आसान रूप देने में उनका बहुत बड़ा योगदान रहा हैं। बॉलीवुड को 'शोले' और 'जंजीर' जैसी कई सुपरहिट फिल्में देने वाले जावेद अख्तर आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनके फैंस और करीबी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। उनके बेटे फरहान अख्तर ने भी सोशल मीडिया पर पिता को स्पेशल अंदाज में जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एक्टर फरहान अख्तर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पिता की एक ब्लैक एंड व्हाइट थ्रोबैक तस्वीर पोस्ट की है। तस्वीर उस वक्त की है जब जावेद अख्तर यंग थे। तस्वीर में जावेद अख्तर समुंद्र किनारे खड़े है और आती हुई लहरों को देख रहे है। फरहान ने पोस्ट में तस्वीर के साथ दिल को छू लेना वाला एक नोट भी लिखा है। फरहान ने लिखा, 'मैं आपको हमेशा से इस तरह से जानता हूं ..विचारशील, बेचैन, जिज्ञासु और हमेशा स्पष्टता से परे देखने वाला। उम्मीद करता हूं आपको एहसास होगा कि आपने कितने लोगों को इस तरह से जीने और कोशिश करने के लिए प्रेरित किया है। हैप्पी बर्थडे पा...' इसी के साथ उन्होंने हार्ट इमोजी बनाते हुए जावेद अख्तर को टैग भी किया है। फरहान के इस पोस्ट पर फैंस लगातार प्रतिक्रियां दे रहे है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Farhan Akhtar (@faroutakhtar)

    बता दें, फरहान अख्तर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। लगातार फरहान अख्तर और एक्ट्रेस शिबानी दांडेकर की शादी की अटकलें लग रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से दावा किया जा रहा है कि लगभग चार साल तक साथ रहने के बाद अब दोनों ने अपने रिश्ते को अगले पड़ाव पर ले जाने का फैसला किया है और 21 फरवरी को रजिस्टर्ड मैरेज करने जा रहे हैं।

    वर्क फ्रंट की बात करें तो फरहान अख्तर अपने निर्देशन में बनने वाली फिल्म 'जी ले जरा' लिए तैयारी कर रहे हैं। जिसमें कैटरीना कैफ, प्रियंका चोपड़ा और आलिया भट्ट होंगी।