Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अभिषेक बच्चन ने किया ऐश्वर्या राय बच्चन को बर्थडे विश, तस्वीर शेयर कर बोले- 'तुम हमें पूरा करती हो'

    इसी बीच ऐश्वर्या राय बच्चन के पति अभिषेक बच्चन ने भी उन्हें बर्थडे विश किया है। अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या की तस्वीर शेयर करते हुए उनके लिए बर्थडे नोट लिखा है। अभिषेक बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं।

    By Pratiksha RanawatEdited By: Updated: Mon, 01 Nov 2021 09:17 PM (IST)
    Hero Image
    ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन की तस्वीर, फोटो साभार: Instagram

     नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड की मशहूर और बेहद हसीन अदाकारा ऐश्वर्या राय बच्चन आज अपना 48वां जन्मिन मना रही हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन के जन्मदिन के मौके पर उनके फैंस और उनके दोस्त उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसी बीच ऐश्वर्या राय बच्चन के पति अभिषेक बच्चन ने भी उन्हें बर्थडे विश किया है। अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या की तस्वीर शेयर करते हुए उनके लिए बर्थडे नोट लिखा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अभिषेक बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। ऐसे में वो अक्सर कई तस्वीरें और वीडियो भी फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। अब हाल ही में अभिषेक बच्चन ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन के जन्मदिन पर उन्हें विश किया है। अभिषेक ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए पत्नी ऐश्वर्या की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में ऐश्वर्या बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।

    अभिषेक ने जो तस्वीर शेयर की है ये ऐश्वर्या के बर्थडे सेलिब्रेशन की सेल्फी है। जिसमें ऐश्वर्या के पीछे हैप्पी बर्थडे लिख हुआ नजर आ रहा है। ऐश्वर्या इस तस्वीर में वन शोल्डन ड्रेस पहनी हुई हैं। उनका सिंपल लुक बेहद दिलकश लग रहा है। उन्होंने सिर में फूलों से बना टियानरा भी लगाया हुआ है। तस्वीर को शेयर करते हुए अभिषेक ने कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी बर्थडे वाइफी! तुम जैसी हो वैसी रहने के लिए थैंक्यू। तुम हमें पूरा करती हो। हम सब तुमसे बहुत प्यार करते हैं।'

    View this post on Instagram

    A post shared by Abhishek Bachchan (@bachchan)

    अभिषेक बच्चन की इस पोस्ट पर ऐश्वर्या के तमाम फैंस अभिनेत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। बता दें कि ऐश्वर्या राय बच्चन का जन्म 1 नवंबर 1973 को मंगलौर में हुआ था। उनके पिता कृष्णराज राय आर्मी में बायोलॉजिस्ट थे। ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। अभिनेत्री बनने से पहले ऐश्वर्या मिस वर्ल्ड भी रह चुकी हैं। ऐश्वर्या के फैंस उनकी खूबसूरती के कायल हैं। अभिनेत्री ने बॉलीवुड से लेकर, साउथ और हॉलीवुड तक में अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरा है।