Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अराध्या के जन्म से पहले दो बच्चे चाहते थे अभिषेक बच्चन, जानें क्या था फैमिली प्लानिंग

    By Nazneen AhmedEdited By:
    Updated: Tue, 21 Apr 2020 09:10 AM (IST)

    अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी को 13 साल हो गए हैं। 21 अप्रेल 2020 यानी कल ऐश-अभिषेक की शादी की 13वीं सालगिरह थी।

    अराध्या के जन्म से पहले दो बच्चे चाहते थे अभिषेक बच्चन, जानें क्या था फैमिली प्लानिंग

    नई दिल्ली, जेएनएन। अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी को 13 साल हो गए हैं। 21 अप्रेल 2020 यानी कल ऐश-अभिषेक की शादी की 13वीं सालगिरह थी। 2007 में दोनों शादी की शादी हुई थी और चार बाद अराध्या ने जन्म लिया। अराध्या, अभिषेक और ऐश की इकलौती बेटी हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं अराध्या के जन्म से पहले अभिषेक दो बच्चे चाहते थे। जी हां, अभिषेक चाहते थे कि जैसे उनके मां-बाप के दो बच्चे हैं श्वेता बच्चन और वो। वैसे ही अभिषेक के दो बच्चे हों।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ऐश्वर्या की प्रेग्नेंसी के दौरान भी अभिषेक ने एक न्यूज पोर्टल से बातचीत में बताया था कि वे दो बच्चे चाहते हैं। उन्होंने कहा था कि ‘उन्हें पहले एक बेटी चाहिए जो दिखने में बिल्कुल ऐश्वर्या जैसी हो और फिर एक बेटा’।

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    ✨❤️MINE💖✨🌈💝🥰🌟😘LOVE

    A post shared by AishwaryaRaiBachchan (@aishwaryaraibachchan_arb) on

    कैसे शुरू हुई थी लव स्टोरी की शुरुआत :

    ऐश्वर्या और अभिषेक पहली बार फिल्म 'ढाई अक्षर प्रेम के' के सेट पर मिले थे। अभिषेक और ऐश्वर्या के बीच अफेयर की चर्चा तब शुरू हुई, जब दोनों ने 2006 में फिल्म 'उमराव जान' के लिए काम करना शुरू किया। हालांकि इस फिल्म की रिलीज होने के बाद भी दोनों ने अपने रिलेशनशिप पर चुप्पी साधे रखी, मगर अगले साल ही दोनों की शादी हो गई। इस बीच दोनों की फिल्म 'गुरू' भी आई, जिसमें उनकी जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आई और फिर इसी साल निजी जिंदगी में भी वो एक दूजे के हो गए।

    वर्क फ्रंट की बात करें तो ऐश्वर्या शादी के बाद से ही फिल्मों से दूरी बनाकर रखती हैं। आखिरी बार वो साल 2016 में 'ऐ दिल है मुश्किल' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा लीड रोल में थे। वहीं अभिषेक बच्चन जल्द ही 'द बिग बुल' में नजर आने वाले हैं।

    comedy show banner
    comedy show banner