विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Abhishek Bachchan: शादी से पहले अभिषेक में नहीं था कॉन्फि़डेंस, ऐश्वर्या राय के आने के बाद एक्टर में हुआ बदलाव

By Priyanka JoshiEdited By: Priyanka Joshi
Published: Sun, 05 Feb 2023 12:43 PM (IST)

47 साल के हो चुके अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या को लेकर कहा कि ऐश्वर्या के उनकी जिंदगी में आने से ...और पढ़ें

Abhishek Bachchan: There was no confidence in Abhishek before marriage, via instagram
Abhishek Bachchan: There was no confidence in Abhishek before marriage, via instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। Abhishek Bachchan & Aishwarya Rai: आज अभिषेक बच्चन अपना 47वां जन्मदिन मना रहे हैं। ब्रीथ फेम अभिषेक ने अपनी अलग तरह की फिल्मों और वेब सीरीज से इंडस्ट्री में अपना नाम बनाया है। अभिषेक और ऐश्वर्या की जोड़ी भी इंडस्ट्री की सबसे प्यारी जोड़ीयों में से एक है। शादी के पहले इस कपल ने साथ में 'ढाई अक्छर प्रेम के', 'कुछ ना कहो' और गुरू जैसी फिल्मों में काम किया था। शादी के बाद भी ये जोड़ी 'सरकार राज' और 'गुरु' जैसी फिल्मों में नजर आई। अब अपनी शादी के 16 साल बाद अभिषेक ने ऐश्वर्या से शादी के बाद अपनी जिंदगी में हुए बदलाव पर बात की।

'ऐश्वर्या से शादी के बाद बना रिस्पांसिबल' - अभिषेक

वॉग इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में अभिषेक ने कहा था कि ऐश्वर्या के आने के बाद वो रिस्पांसिबल हो गए हैं। उन्होंने कहा, 'उसने मुझे वो कॉन्फिडेंस दिया है जो मुझमें पहले कभी नहीं था। मुझे लगता है कि ज्यादातर पुरुष इससे सहमत होंगे। मैं परिवार का बच्चा हूं, मेरी बहन की शादी सालों पहले हुई थी और वो मेरे लिए बहुत प्रोटेक्टिव है। मुझे रियल में किसी भी चीज के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया गया था। लेकिन, शादी करने के बाद ये अपने आप हो गया। मुझे एहसास हुआ कि मैं इस व्यक्ति के लिए जिम्मेदार होना चाहता हूं, मैं उसे प्रोटेक्ट करना चाहता था और उसकी केयर करना चाहता था।'

अभिषेक ने ये भी बताया कि ऐश्वर्या से उनकी शादी कोई समझोता नहीं थी। बल्कि उनसे शादी करना उनके लिए खुशी की बात थी।

ऐश्वर्या ने अभिषेक को बताया था 'वेल मैनर्ड बॉय'

5 फरवरी को 47 साल के हो चुके अभिषेक बच्चन को एक इंटरव्यू के दौरान ऐश्वर्या राय ने वेल मैनर्ड बॉय यानी एक सभ्य लड़का बताया था। गुरु फिल्म की शूटिंग के दौरान अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या राय को प्रपोज किया था। जिसके बाद 20 अप्रैल 2007 को ये जो़ड़ा शादी के बंधन में बंधा था। अब दोनों 11 साल की बेटी आराध्या बच्चन के साथ लाइफ स्पेंड कर रहे हैं।

अभिषेक बच्चन वर्क फ्रंट

अभिषेक बच्चन के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर फिलहाल प्राइम वीडियो वेब सीरीज 'ब्रिथ: इन टू द शेडोज' के दूसरे पार्ट की शूटिंग में बिजी हैं। इसके साथ एक्टर कॉमेडी फिल्म दसवीं में यामी गौतम और निमृत कौर के साथ नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें: Grammy Awards 2023: कब और कहां देखें ग्रैमी अवॉर्ड्स 2023 की लाइव स्ट्रीमिंग, टेलर स्विफ्ट पर होगी सबकी नजर

यह भी पढ़ें: Urvashi Dholakia की कार को स्कूल बस ने मारी टक्कर, एक्सीडेंट में बाल-बाल बची एक्ट्रेस की जान