Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फराह खान की मां के अंतिम दर्शन में परिवार संग पहुंचे अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या-आराध्या के साथ न दिखने पर फैंस हैरान

    Updated: Sat, 27 Jul 2024 06:37 PM (IST)

    अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) के बीच पिछले कुछ समय से सब कुछ ठीक नहीं होने की खबरें आ रही हैं। हालांकि कपल ने या बच्चन फैमिली से ही किसी ने इस पर रिएक्ट नहीं किया है। ये खबरें अभी शांत भी नहीं हुई थीं कि अभिषेक बच्चन परिवार के साथ फराह खान की मां के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे लेकिन बिना ऐश्वर्या के।

    Hero Image
    फराह खान की मां के अंतिम दर्शन में पहुंचे अभिषेक बच्चन

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फराह खान और साजिद खान की मां मेनका इरानी की 79 की उम्र में निधन हो गया। कोरियोग्राफर के घर पर बॉलीवुड से तमाम सितारे पहुंचे। उन्होंने यहां आकर फराह खान की मां को श्रृद्धांजलि दी। इस लिस्ट में शाह रुख खान, जॉन अब्राहम, ऋतिक रोशन सहित कई सितारों का नाम शामिल रहा। बच्चन परिवार भी यहां पहुंचा। लेकिन उनके आगमन पर जिस पर सबकी नजर थी, वह नहीं आया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    श्रद्धांजलि देने पहुंचे अभिषेक बच्चन

    फराह खान की मां मेनका इरानी को श्रद्धांजलि देने अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) अपनी बहन श्वेता और उनके बेटे अग्स्त्य के साथ पहुंचे। हालांकि, उनके साथ ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) नहीं आईं। ऐश्वर्या नहीं थीं, तो आराध्या भी नहीं नजर आईं। अंबानी परिवार में दोनों के अलग-अलग आने के बाद यहां ऐश्वर्या की गैर मौजूदगी ने फैंस के मन में कई सवाल खड़े किए।

    यह भी पढ़ें: Menaka Irani Death: फराह खान की मां मेनका का 79 साल की उम्र में निधन, अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे सलीम खान

    फैंस ने किया कमेंट

    सोशल मीडिया पर अभिषेक बच्चन का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह बिना ऐश्वर्या के घर में एंट्री लेते देखे जा सकते हैं। जब फैंस की इस पर नजर पड़ी, तो उन्होंने कई तरह के कमेंट किए। एक ने लिखा, 'पता नहीं क्यों पर मैं अभिषेक से नफरत करने लगा हूं।' एक अन्य ने कमेंट किया, 'दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं?'

    लंबे समय से बीमार थीं फराह खान की मां

    फराह खान मां लंबे समय से बीमार थीं। कुछ समय पहले ही उनकी कई सर्जरी हुई थी। कोरियोग्राफर ने कुछ दिन पहले अपनी मां के जन्मदिन पर इमोशनल पोस्ट लिखा था। तब उन्होंने कहा था कि हम सभी अपने मां को हल्के में लेते हैं, मैं तो सबसे ज्यादा। इस वीडियो में फराह थोड़ा इमोशनल हो जाती हैं।

    बता दें कि फराह की मां मेनका हनी ईरानी की कजिन थीं, जो कि जावेद अख्तर की पहली पत्नी थीं। मेनका ने फिल्म निर्माता कामरान से शादी की थी। उन्होंने बॉलीवुड में भी थोड़ा बहुत काम किया।

    यह भी पढ़ें: जोया अख्तर ने Farah Khan की मां के निधन पर दी श्रद्धांजलि, बोली -'आपने मेरे जीवन को आकार दिया'