24 साल पहले फिल्म में एक-एक सीन था कॉपी, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर हुआ डिब्बागुल; 6 करोड़ का बजट और कमाई 76 लाख
अभिषेक बच्चन की 24 साल पहले रिलीज हुई रोमांटिक फिल्म का एक-एक सीन आर.माधवन की फिल्म से कॉपी किया गया ...और पढ़ें

पूरी कॉपी होने के बाद भी फ्लॉप हुई थी अभिषेक की फिल्म/फोटो-इंस्टाग्राम
HighLights
2 बड़ी फिल्मों की कॉपी के बाद भी फ्लॉप हुई थी ये फिल्म
अभिषेक बच्चन की फिल्म का बस एक डायलॉग है सबको याद
आर माधवन की सुपरहिट फिल्म का था हिंदी रीमेक
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। हिंदी से लेकर साउथ इंडस्ट्री में फिल्मों के रीमेक का सिलसिला काफी लंबे समय से चला आ रहा है। जब भी किसी तमिल या तेलुगु फिल्म की कहानी बॉलीवुड के मेकर्स को पसंद आती है, तो वह उसके राइट्स खरीदकर उसे हिंदी में भी बनाते हैं।
24 साल पहले अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) की भी एक ऐसी ही फिल्म आई थी, जिसका हर एक सीन तमिल फिल्म का कॉपी था। मेकर्स ने टैटू तक बनाने का आइडिया भी कॉपी किया, लेकिन इसके बावजूद मूवी बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई। कौन सी ये फिल्म, नीचे पढ़ें डिटेल्स।
मेकर्स ने टाइटल तक तमिल फिल्म से किया था कॉपी
अभिषेक बच्चन स्टारर जिस फिल्म का जिक्र हम अपने इस लेख में कर रहे हैं, वह साल 2004 में रिलीज हुई मूवी 'रन' (Run Movie) है, जो एक नहीं, बल्कि दो साउथ फिल्मों की कॉपी है। ये फिल्म साल 2002 में रिलीज हुई तमिल भाषा की रोमांटिक एक्शन फिल्म का हिंदी रीमेक है। जिसका टाइटल भी रन ही था और उसमें आर माधवन (R.Madhavan) और मीरा जैस्मिन ने मुख्य भूमिका निभाई थी। एन.लिंगु स्वामी के निर्देशन में बनी फिल्म एक बड़ी हिट हुई।
उसके बाद 'रन'को उसी साल दोबारा तेलुगु भाषा में 5 सितंबर 2002 को बनाकर रिलीज किया गया, जिसमें एक्टर सुनील ने विवेक की भूमिका अदा की। तमिल के बाद तेलुगु में भी मूवी सुपरहिट रही। साल 2004 में सेम टाइटल 'रन'के साथ फिल्म को हिंदी भाषा में भी रिलीज किया गया, जिसमें अभिषेक बच्चन और भूमिका चावला ने मुख्य भूमिका निभाई। हालांकि, ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई।

6 करोड़ से ज्यादा के बजट में बनी 'रन' का हुआ था ऐसा हाल
अभिषेक बच्चन और भूमिका चावला स्टारर हिंदी रीमेक रन बोनी कपूर के प्रोडक्शन हाउस में बनी थी और इस फिल्म का बजट लगभग 6.75 करोड़ के आसपास का था। पहले दिन जहां फिल्म को सिर्फ 76 लाख की ओपनिंग मिली, तो वहीं मूवी लाइफटाइम नेट कलेक्शन सिर्फ 4.75 करोड़ तक का ही कर पाई।
मूवी ने पहले दुनियाभर में 7.74 करोड़ तक की कमाई की थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भले ही फ्लॉप रही हो, लेकिन इसके बावजूद मूवी का कौआ बिरयानी डायलॉग बहुत ही फेमस हुआ था।
यह भी पढ़ें- 'मेरी जिम्मेदारी ली है,' Abhishek Bachchan ने शाह रुख खान को बताया 'बड़ा भाई', King को लेकर खोला राज
यह भी पढ़ें- 2 घंटे में कव्वाली की तर्ज पर बना ऐश्वर्या का गाना, पति-ससुर संग लगाए थे ठुमके; Alisha Chinai ने दी मखमली आवाज
