विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जहां हुआ था प्रपोजल, वहीं फिर साथ दिखे Abhishek- Aishwarya! न्यूयॉर्क में क्वालिटी टाइम स्पेंड करता नजर आया कपल

Published: Sat, 25 Jul 2026 03:55 PM (IST)

'किंग' की शूटिंग के दौरान न्यूयॉर्क में Abhishek Bachchan को ऐश्वर्या राय के साथ देखा गया। एक फैन के साथ उनकी सेल्फी ऑनलाइन सामने आई है।

न्यूयॉर्क में साथ दिखे अभिषेक-ऐश्वर्या

न्यूयॉर्क में साथ दिखे अभिषेक-ऐश्वर्या

HighLights

  1. न्यूयॉर्क में साथ दिखे अभिषेक-ऐश्वर्या

  2. फैन ने स्टार्स के साथ सेल्फी की शेयर

  3. 'किंग' की शूटिंग के बीच एक्टर का वेकेशन

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक्टर अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन को न्यूयॉर्क में एक साथ देखा गया। उनकी यह तस्वीर ऑनलाइन चर्चा का विषय बन गई। शाम की सैर के दौरान इस कपल से मिले एक फैन ने उनके साथ इंस्टाग्राम पर एक सेल्फी शेयर की और उन्हें बॉलीवुड रॉयल्टी कहा।

'किंग' की शूटिंग के बीच न्यूयॉर्क में अभिषेक

ये तस्वीरें ऐसे समय में सामने आई हैं जब अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) अपनी फिल्म 'किंग' की शूटिंग से छोटा सा ब्रेक लेकर अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। तस्वीरों में अभिषेक टी-शर्ट और कैप पहने हुए हैं, जबकि ऐश्वर्या पूरी तरह से ब्लैक कपड़ों में नजर आ रही हैं। बाद में इस पोस्ट को कई फैन पेजों ने बड़े पैमाने पर शेयर किया और कई फैंस ने कपल के एक साथ दिखने पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

यह भी पढ़ें- अर्श से फर्श पर आया Aishwarya Rai का ये हीरो, फ्लॉप फिल्मों के बाद विदेश में चलाई टैक्सी; आज कहां है वो सुपरस्टार?

फैन ने शेयर की अभिषेक-ऐश्वर्या के साथ तस्वीर

फैन ने इंस्टाग्राम पर सेल्फी शेयर करते हुए लिखा, 'बॉलीवुड के हमारे पसंदीदा और शानदार कपल से मिलकर बहुत अच्छा लगा! उन्हें एक साथ देखकर बहुत खुशी हुई, अगली बार जब मैं यह गाना सुनूंगा, तो इसका मतलब मेरे लिए और भी खास होगा'। यह पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो गई है।

 

अभिषेक-ऐश्वर्या की लव स्टोरी

2006 में 'उमराव जान' (Umrao Jaan) की शूटिंग के दौरान अभिषेक और ऐश्वर्या को एक-दूसरे से प्यार हुआ और मणिरत्नम की फिल्म 'गुरु' (Guru) के बनने के दौरान उनका रिश्ता और मजबूत हुआ। उन्होंने कहा कि यह फिल्म उन दोनों के लिए बहुत खास थी।

अभिषेक ने ऐश्वर्या को न्यूयॉर्क में ही किया था प्रपोज

दिलचस्प बात ये है कि 'गुरु' के न्यूयॉर्क प्रीमियर के दौरान अभिषेक ने ऐश्वर्या को प्रपोज किया। फिल्म रिलीज होने के कुछ महीनों बाद, 20 अप्रैल 2007 को दोनों की शादी हो गई। दोनों की एक बेटी आराध्या है।

अभिषेक बच्चन का वर्कफ्रंट

काम की बात करें तो अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) अगली बार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के साथ 'किंग' में नजर आएंगे। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, रानी मुखर्जी, जयदीप अहलावत, अरशद वारसी और राघव जुयाल भी हैं। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी 'किंग' 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें- 26 साल पहले मोबाइल फोन में खूब बजा था Aishwarya Rai का पुराना गाना, कॉलर ट्यून बनकर फेमस हुआ था गीत