विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'मेरी जिम्मेदारी ली है,' Abhishek Bachchan ने शाह रुख खान को बताया 'बड़ा भाई', King को लेकर खोला राज

Published: Wed, 07 Oct 2026 11:29 AM (IST)

एक्टर अभिषेक बच्चन ने हाल ही में शाह रुख खान और अपनी अपकमिंग फिल्म किंग को लेकर खुलकर चर्चा की है।

अभिषेक बच्चन और शाह रुख खान (फोचो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

अभिषेक बच्चन और शाह रुख खान (फोचो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

HighLights

  1. किंग फिल्म में नजर आएंगे अभिषेक बच्चन

  2. शाह रुख खान को लेकर बोले जूनियर बी

  3. इस दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी किंग

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। महानायक अमिताभ बच्चन के बेटे और एक्टर अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) को भला कौन नहीं जानता। लंबे समय से अभिषेक अपनी अपकमिंग फिल्म किंग को लेकर चर्चा में बने हुए हैं, जिसमें वह सुपरस्टार शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) के साथ नजर आएंगे। 

खबर है कि किंग में अभिषेक बच्चन नेगेटिव रोल प्ले करते दिखेंगे। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जूनियर बी ने ये खुलासा किया है कि शाह रुख खान ने व्यक्तिगत तौर पर कई बार उनके करियर की जिम्मेदारी ली है। आइए जानते हैं कि अभिषेक ने क्या-क्या कहा है-

शाह रुख खान की मदद- अभिषेक बच्चन

किंग से पहले अभिषेक बच्चन बतौर एक्टर शाह रुख खान के साथ कभी अलविदा न कहना और हैप्पी न्यू ईयर जैसी मूवीज में काम करते हुए नजर आ चुके हैं। आने वाले समय में ये दोनों कलाकार निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की किंग (King) में स्क्रीन शेयर करते हुए दिखेंगे। हाल ही में अभिषेक ने बीबीसी को दिए लेटेस्ट इंटरव्यू में शाह रुख खान को अपने दिल की बात कही है और बताया है-

यह भी पढ़ें- King के सेट से लीक हुई रानी मुखर्जी और अभिषेक बच्चन की फोटो, फैंस लुक देख हुए हैरान; बोले-'काश AI न हो'

abhishekbachchan

शाह रुख खान मेरे बड़े भाई जैसे हैं। सच बताऊं तो मेरे करियर में कई बार उन्होंने व्यक्तिगत जिम्मेदारी ली है, जिसमें  अब 'किंग' का नाम भी शामिल होता है। एक्टिंग करियर की शुरुआत से पहले शाह रुख खान के साथ मेरे एक खास बातचीत हुई थी जब मैंने उनसे पूछा कि उनकी पसंदीदा फिल्म कौन सी है।

abhishekbachchanking

तब उन्होंने (शाहरुख खान) जवाब दिया था कि मेरी पसंदीदा फिल्म वह है जिस पर मैं अभी काम कर रहा हूं। क्योंकि अगर वह मेरी पसंदीदा फिल्म नहीं है, तो मैं उसे क्यों कर रहा हूं। ये सलाह मेरे काफी आई है और इसलिए मैं अभी जो कर रहा हूं, वही मेरी पसंदीदा फिल्म होनी चाहिए। जो हो चुका है, वह बीत चुका है। मैं उसके बारे में नहीं सोचता। अभी 'किंग' ही मेरी पसंदीदा फिल्म है।

कब रिलीज की जाएगी किंग

बात की जाए अभिषेक बच्चन और शाह रुख खान की बहुचर्चित फिल्म किंग की रिलीज डेट के बारे में तो इसके पुष्टि मेकर्स की तरफ से पहले ही कर दी गई है। जिसके आधार पर इस साल के अंत में 24 दिसंबर 2026 को किंग को दुनियाभर के सिनेमाघरों में प्रदर्शित किया जाएगा। 

यह भी पढ़ें- 2 घंटे में कव्वाली की तर्ज पर बना ऐश्वर्या का गाना, पति-ससुर संग लगाए थे ठुमके; Alisha Chinai ने दी मखमली आवाज