Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ab Dilli Dur Nahin की प्राइवेट स्क्रीनिंग मुकेश अंबानी के लिए एंटीलिया में करने की रिक्वेस्ट

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Sat, 13 May 2023 03:31 PM (IST)

    Ab Dilli Dur Nahin Mukesh Ambani अब दिल्ली दूर नहीं फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग बिजनेसमैन मुकेश अंबानी ने अपने आवास एंटीलिया में करने की रिक्वेस्ट फिल्म के निर्माता से की है। फिल्म संघर्ष से सफलता की कहानी है।

    Hero Image
    Ab Dilli Dur Nahin Mukesh Ambani, Ab Dilli Dur Nahin, Mukesh Ambani

    नई दिल्ली, जेएनएन। Ab Dilli Dur Nahin Mukesh Ambani: दिल्ली अब दूर नहीं फिल्म की स्क्रीनिंग मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी ने अपने मुंबई स्थित घर एंटीलिया पर करने की मांग की है। गौरतलब है कि फिल्म के निर्माता इमरान जाहिद की टीम को अंबानी की टीम की ओर से एक ईमेल प्राप्त हुआ है। इसमें एंटीलिया में अंबानी परिवार के लिए एक प्राइवेट स्क्रीनिंग करने का निवेदन किया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अंबानी परिवार फिल्म अपने घर के थिएटर में देखना चाहता है

    इस मेल में लिखा गया है, "आपकी आगामी फिल्म अब दिल्ली दूर नहीं की स्क्रीनिंग हमारे सीएमडी के घर एंटीलिया में स्थित प्राइवेट स्क्रीनिंग के संदर्भ में है। अंबानी परिवार यह सिलेक्ट की हुई फिल्म अपने घर के थिएटर में देखना चाहता है। इसमें मॉडर्न फैसिलिटी लगी हुई है और एक्सपीरियंस काफी शानदार होगा।" इस फिल्म के ट्रेलर को काफी पसंद किया गया है। इसमें कई कलाकारों की अहम भूमिका है। सभी इसे लेकर काफी उत्सुक है। फिल्म कम बजट में बनाई गई है।

    अब दिल्ली दूर नहीं इस शुक्रवार को रिलीज हुई है

    गौरतलब है कि अब दिल्ली दूर नहीं इस शुक्रवार को रिलीज हुई है। हालांकि, फिल्म को ओपनिंग अच्छी नहीं मिली है लेकिन इसकी वर्ड ऑफ माउथ से लोगों के बीच पहुंच हो रही है। यह फिल्म एक एस्पायरेंट की कहानी है जो बिहार से दिल्ली आईएएस बनने के लिए आता है। इस बीच उसके साथ जो कुछ भी घटित होता है। उसे ही फिल्म में दर्शाया गया है।

    मुकेश अंबानी देश के जाने-माने बिजनेसमैन है

    मुकेश अंबानी देश के जाने-माने बिजनेसमैन है। वह आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस के भी ओनर है। उनकी पत्नी और बेटे कई बार मुंबई इंडियंस के मैच में भाग लेते नजर आते हैं। वहीं, कई बार मुकेश अंबानी को भी स्टेडियम में देखा जाता है। इससे पता चलता है कि दोनों पति-पत्नी व्यापार के अलावा मनोरंजन में भी रुचि रखते हैं। दोनों के घर पर आयोजित की जाने वाली पार्टियों में कई बॉलीवुड के कलाकार भी भाग लेते नजर आते हैं। इसमें बच्चन परिवार भी शामिल है। अमिताभ बच्चन की फॅमिली के अलावा हाल ही में हुए कार्यक्रम में प्रियंका चोपड़ा भी पहुंची थी। सभी से इसे एन्जॉय किया था।