विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'अब मुंबई पुलिस भी...', Imran Khan के सपोर्ट में उतरीं किरण राव, Hrithik Rosan की गर्लफ्रेंड ने भी किया सपोर्ट

Published: Fri, 16 Oct 2026 09:50 AM (IST)

इमरान खान को मुंबई पुलिस की तरफ से भारत छोड़ो नोटिस जारी करने के बाद आमिर खान की एक्स वाइफ ...और पढ़ें

इमरान खान मामले में किरण राव का मुंबई पुलिस पर फूटा गुस्सा/फोटो- इंस्टाग्राम

इमरान खान मामले में किरण राव का मुंबई पुलिस पर फूटा गुस्सा/फोटो- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. किरण राव ने किया इमरान खान का समर्थन

  2. आमिर खान की एक्स वाइफ बोलीं-40 साल भारत को दिए

  3. एक्ट्रेस सबा आजाद ने भी किया इमरान खान को सपोर्ट

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। अभिनेता इमरान खान के लिए बीता दिन काफी मुश्किलों भरा रहा। 10 अक्टूबर को ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में हुए प्रदर्शन में शामिल होने की वजह से उन्हें मुंबई पुलिस की तरफ से एक नोटिस गया। इस नोटिस में इमरान खान (Imran Khan Controversy) को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का आदेश मिला। 

एक तरफ जहां इमरान खान ने मुंबई पुलिस के जारी किए नोटिस के बाद खुद बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर करने का फैसला लिया, तो वहीं दूसरी तरफ अब आमिर खान की एक्स वाइफ किरण राव (Kiran Rao) और ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद इमरान खान के समर्थन में उतर आई हैं और सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा व्यक्त किया। 

किरण राव ने मुंबई पुलिस को लेकर किया पोस्ट

डायरेक्टर किरण राव ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरीज पर दो इमरान खान को सपोर्ट करते हुए दो पोस्ट शेयर किए हैं। पहले पोस्ट में उन्होंने इमरान की पुलिस वैन की इमेज शेयर की और लिखा, "वाह अब मुंबई पुलिस भी???

Untitled design - 2026-10-16T093613.485

दूसरे पोस्ट में उन्होंने एक्टर को देश छोड़ने का आदेश देने पर गुस्सा व्यक्त करते हुए लिखा, "43 साल का आदमी, 40 साल उसने इंडिया में गुजारे, यहीं पर पढ़ाई की। यहां पर काम किया, यहीं पर वो सक्सेस भी हुआ और इसी देश में वो फेल भी हुआ। यहीं उसे प्यार भी मिला और लड़ा भी वो यहीं के लिए।"

Screenshot 2026-10-16 094440

सबा आजाद का भी मुंबई पुलिस के आदेश पर फूटा गुस्सा

आमिर खान की एक्स वाइफ के अलावा सबा आजाद का भी मुंबई पुलिस द्वारा इमरान खान को दिए गए इस आदेश पर गुस्सा फूटा है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "क्या???ये पूरी तरह से अनफेयर और फालतू बात है।"

Screenshot 2026-10-16 094523

जिन्हें इस पूरे मामले के बारे में नहीं पता उन्हें बता दें कि इमरान खान के पास भारतीय नागरिकता नहीं है। उनके पास यूएस की सिटिजनशिप है। ऐसे में बीजेरी नेता किरिट सौमेया ने शिकायत में एक्टर के प्रोटेस्ट करने को नागरिकता अधिनियम का उल्लंघन बताया है। इमरान के खिलाफ गामदेव पुलिस स्टेशन में ये शिकायत दर्ज हुई। हालांकि, अब इमरान शुक्रवार या फिर सोमवार तक मुंबई हाईकोर्ट में अपने वकील के जरिए याचिका दायर करवाकर मुंबई पुलिस की नोटिस को चुनौती देंगे। 

यह भी पढ़ें- जल्दबाजी में भेजा गया इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस? क्या है एक्सपर्ट्स की राय

यह भी पढ़ें- 'मुंबई प्रदर्शन का हिस्सा नहीं थे अभिनेता, सिर्फ वहां से गुजर रहे थे'; इमरान खान के वकीलों का दावा