25 साल बाद क्रिकेट के मैदान पर लौटे Aamir Khan, लाला अमरनाथ की बायोपिक के लिए शुरू की ट्रेनिंग?
सुपरस्टार आमिर खान ने अपनी अपकमिंग स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म के तैयारी शुरू कर दी है।
-1795667593107_m.webp)
आमिर खान की अगली फिल्म (फोटो क्रेडिट- एआई)
HighLights
लगान के बाद फिर क्रिकेट खेलेंगे आमिर खान
स्पोर्ट्स ड्रामा बायोपिक के लिए एक्टर की ट्रेनिंग शुरू
इस दिग्गज डायरेक्टर संग आमिर की वापसी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेता आमिर खान लंबे समय से एक बड़ी कमबैक फिल्म की तैयारी में है। बेशक उनकी पिछली फिल्म सितारे जमीन पर बॉक्स ऑफिस पर सफल रही है, लेकिन आमिर के स्टारडम के हिसाब से अभी भी वह एक ब्लॉकबस्टर की तलाश में हैं, जो निर्देशक आशुतोष गोवारिकर की अपकमिंग स्पोर्ट्स ड्रामा के साथ पूरा हो सकता है। आइए मामले को विस्तार से जानते हैं-
ललकारा के लिए आमिर ने शुरू की ट्रेनिंग
अभिनेता आमिर खान की अगली स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ललकारा काफी दिनों से चर्चा में है। अब खबरें हैं कि निर्देशक आशुतोष गोवारिकर की इस फिल्म के लिए उन्होंने तैयारी शुरू कर दी है। इस फिल्म में आमिर खान क्रिकेटर लाला अमरनाथ की भूमिका निभाएंगे।
यह भी पढ़ें- 35 हजार फीट पर Parineeti Chopra ने खोला करवा चौथ का व्रत, आमिर खान से लेकर प्रियंका चोपड़ा ने ऐसे किया सेलिब्रेट

कहानी साल 1952 की भारत-पाकिस्तान टेस्ट सीरीज पर आधारित है, जो 1947 के विभाजन के बाद दोनों देशों के बीच खेली गई पहली टेस्ट सीरीज थी। इस ऐतिहासिक सीरीज में स्वतंत्र भारत के पहले क्रिकेट कप्तान लाला अमरनाथ ने भारतीय टीम का नेतृत्व किया था। उनकी कप्तानी में भारत ने पाकिस्तान को 2-1 से हराया था।

सूत्रों के मुताबिक, आमिर खान अपने सह-कलाकारों विक्रांत मेस्सी, जितेंद्र कुमार और धैर्य करवा के साथ दक्षिण मुंबई के एक प्रतिष्ठित क्रिकेट क्लब में ट्रेनिंग ले रहे हैं। इन सभी कलाकारों को भारतीय क्रिकेट टीम के दो पूर्व क्रिकेटर प्रशिक्षण दे रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि इन्हीं कोचों ने कबीर खान की फिल्म ‘83’ (2021) के लिए भी कलाकारों को क्रिकेट की ट्रेनिंग दी थी।
क्रिकेट ट्रेनिंग के साथ-साथ आमिर डाइटिशियन द्वारा तैयार किए गए शाकाहारी डायट प्लान का भी पालन कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग अगले साल चार जनवरी से प्रारंभ होगी। यह तारीख आमिर खान और आशुतोष गोवारिकर दोनों के लिए बेहद खास है। दरअसल, दोनों ने अपनी चर्चित फिल्म ‘लगान’ (2001) की शूटिंग भी चार जनवरी 2000 को इसी तारीख से शुरू की थी।
कब रिलीज होगी ललकारा
बात की जाए आमिर खान और आशुतोष गोवारिकर की ललकारा की रिलीज डेट के बारे में अभी इसकी कोई तारीख तय नहीं हुई है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि अगले साल दिसंबर 2027 में ललकारा को बड़े पर्दे पर रिलीज किया जा सकता है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।