विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वेब सीरीज के बाद माइक्रोड्रामा से भौकाल मचाएंगे Aamir Khan और फरहान अख्तर, 'दिल चाहता है' स्टार्स ने मिलाया हाथ

Published: Thu, 12 Nov 2026 11:15 PM (IST)

वेब सीरीज के बाद फरहान अख्तर, अभिनेता-निर्माता आमिर खान (Aamir Khan) के साथ मिलकर माइक्रोड्रामा प्लेटफॉर्म ला रहे हैं। जानिए इस बारे में...

आमिर खान-फरहान अख्तर ला रहे हैं माइक्रोड्रामा प्लेटफॉर्म

आमिर खान-फरहान अख्तर ला रहे हैं माइक्रोड्रामा प्लेटफॉर्म

HighLights

  1. आमिर खान प्रोडक्शंस और एक्सेल एंटरटेनमेंट ने मिलाया हाथ

  2. आमिर खान करेंगे डिजिटल एंटरटेनमेंट की दुनिया में नई शुरुआत

  3. बड़े माइक्रोड्रामा प्लेटफॉर्म को करने जा रहे हैं लॉन्च

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'दिल चाहता है' के बाद आमिर खान (Aamir Khan) और फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) ने साथ में कई प्रोजेक्ट्स में काम किया है। अब दोनों ने एक बार फिर हाथ मिलाया है। आमिर खान और फरहान-रितेश सिधवानी के प्रोडक्शन हाउसेस ने डिजिटल एंटरटेनमेंट की दुनिया में कदम रखने का फैसला किया है।

आमिर-फरहान का बड़ा दांव

यह प्रोजेक्ट माइक्रोड्रामा प्लेटफॉर्म (Microdrama Platform) से जुड़ा है। आज के समय में जियो हॉटस्टार समेत कई कंपनियां शॉर्ट फॉर्म माइक्रोड्रामा प्लेटफॉर्म के जरिए ऑडियंस को एंटरनेट कर रहे हैं। अब इससे आमिर खान प्रोडक्शंस और फरहान-रितेश की एक्सेल एंटरटेनमेंट भी जुड़ गई है।

टेलीकॉम कंपनी भी करेगी सहयोग

आमिर और फरहान-रितेश पिछले कुछ समय से इस वेंचर पर काम कर रहे हैं। इसमें पहले से मौजूद IP, नया ओरिजिनल कंटेंट और डिजिटल क्रिएटर्स के साथ खास साझेदारी को शामिल किया जाएगा। वहीं इसके कंटेंट को दर्शकों तक पहुंचाने के लिए एक बड़ी टेलीकॉम कंपनी भी साथ जुड़ी है।

Aamir Farhan

शॉर्ट फॉर्म माइक्रोड्रामा से करेंगे एंटरटेन

पिछले कुछ समय से आकार ले रहा यह वेंचर, सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले शॉर्ट फॉर्मेट, मोबाइल फर्स्ट एंटरटेनमेंट के इर्द-गिर्द खुद को एक लार्ज स्केल कंटेंट इकोसिस्टम के रूप में स्थापित कर रहा है। इस प्लेटफॉर्म द्वारा दोनों प्रोडक्शन हाउस के मौजूदा इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी (IP) लाइब्रेरी का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके अलावा वे माइक्रोड्रामा फॉर्मेट के लिए खास तौर पर तैयार ओरिजिनल कंटेंट के डेवलपमेंट में भी इन्वेस्ट करेंगे।

क्रिएटर्स-यूट्यूबर्स भी आएंगे नजर

डेवलपमेंट के करीब लोगों का कहना है कि प्लेटफॉर्म एक्सक्लूसिव कंटेंट पार्टनरशिप के लिए कई जाने-माने डिजिटल और यूट्यूब क्रिएटर्स को भी साइन कर रहा है। इस कदम के जरिए मौजूदा डिजिटल टैलेंट्स और उनके ऑडियंस को प्लेटफार्म पर दोनों प्रोडक्शन हाउस द्वारा बनाए गए कंटेंट के साथ पेश किया जाएगा।

पहले से मौजूद IP, नए ओरिजिनल प्रोडक्शन, डिजिटल क्रिएटर्स के साथ खास साझेदारी और टेलीकॉम डिस्ट्रीब्यूशन के सपोर्ट के साथ यह प्लेटफॉर्म बड़ी संख्या में कंटेंट के साथ मार्केट में उतरने की तैयारी में है। इस प्लेटफॉर्म को लेकर जल्द ही ऑफिशियल अनाउंसमेंट होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- 35 हजार फीट पर Parineeti Chopra ने खोला करवा चौथ का व्रत, आमिर खान से लेकर प्रियंका चोपड़ा ने ऐसे किया सेलिब्रेट

यह भी पढ़ें- आमिर खान थे असली टारगेट, तीन बार हुई थी घर की रेकी; Tiger Shroff फायरिंग केस में शॉकिंग खुलासा?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।