Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Thugs Of Hindostan फ्लॉप होने के बाद आमिर ख़ान का Diwali से मोहभंग, लौटेंगे Christmas पर...

    Laal Singh Chaddha हॉलीवुड फ़िल्म Forrest Gump का आधिकारिक रीमेक है। इस फ़िल्म में पश्चिम के जाने-माने अभिनेता टॉम हैंक्स ने लीड रोल निभाया था।

    By Manoj VashisthEdited By: Updated: Mon, 06 May 2019 12:21 PM (IST)
    Thugs Of Hindostan फ्लॉप होने के बाद आमिर ख़ान का Diwali से मोहभंग, लौटेंगे Christmas पर...

    मुंबई। Thugs Of Hindostan की विफलता के बाद लगता है, आमिर ख़ान का दिवाली के त्योहार से मोहभंग हो गया है। इसीलिए उन्होंने अपनी अगली फ़िल्म के लिए वो तारीख़ चुनी है, जिसने उन्हें बॉलीवुड में कामयाबी की नई बुलंदियों पर पहुंचाया। आमिर अपनी अगली फ़िल्म Laal Singh Chaddha अगले साल क्रिसमस पर लेकर आएंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लाल सिंह चड्ढा हॉलीवुड फ़िल्म Forrest Gump का आधिकारिक रीमेक है। इस फ़िल्म में पश्चिम के जाने-माने अभिनेता टॉम हैंक्स ने लीड रोल निभाया था। यह एक ऐसे शख़्स की कहानी है, जो थोड़ा मंदबुद्धि है, मगर आर्मी में उसका चयन हो जाता है। इस फ़िल्म के लिए आमिर ख़ास तैयारी कर रहे हैं। एक बार फिर वो अपने वज़न के साथ प्रयोग करते नज़र आएंगे। लाल सिंह चड्ढा की कहानी अतुल कुलकर्णी ने लिखी है, जबकि इसका निर्देशन अद्वैत चंदन कर रहे हैं, जिन्होंने आमिर के साथ सीक्रेट सुपरस्टार जैसी सफल फ़िल्म बनायी है। 

    फॉरेस्ट गम्प आमिर ख़ान के लिए करियर के लिए एक अहम फ़िल्म है। इस फ़िल्म के ज़रिए उन्हें अपना वही गौरव हासिल करना है, जो ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान की वजह से उनसे छिन गया है। 2018 में दिवाली के मौक़े पर रिलीज़ हुई ठग्स आमिर के झिलमिलाते करियर पर एक फ्यूज़ बल्ब की तरह है, जिसने कामयाबी की पूरी लड़ी को बेकार कर दिया। विजय कृष्ण आचार्य निर्देशित फ़िल्म क्रिटिकली और कमर्शियली बुरी तरह फ्लॉप हुई। 200 करोड़ से ज़्यादा बजट में बनी फ़िल्म महज़ 145 करोड़ का कलेक्शन ही कर सकी। पिछले कुछ सालों में आमिर की किसी फ़िल्म को बॉक्स ऑफ़िस पर ऐसे सिसकते नहीं देखा। 

    अब अगर आमिर की उन फ़िल्मों को देखें जो क्रिसमस पर रिलीज़ हुईं तो उन्होंने सफलता के नए कीर्तिमान कायम किये हैं। 2016 में 23 दिसम्बर को रिलीज़ हुई दंगल ने 387 करोड़ से अधिक कलेक्शन घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर किया था। यह सबसे अधिक कमाई करने वाली बॉलीवुड फ़िल्म है। 2014 में 19 दिसम्बर को रिलीज़ हुई पीके 300 करोड़ क्लब में जाने वाली पहली बॉलीवुड फ़िल्म बनी। इस फ़िल्म ने 339 करोड़ से ज़्यादा बटोरे थे। 2013 में 20 दिसम्बर को रिलीज़ हुई धूम 3 ने 280 करोड़ से अधिक जमा किये थे। इस फ़िल्म को समीक्षकों की मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली थी, मगर फ़िल्म कमाई करने में कामयाब रही थी। 

    लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप