Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Aamir khan को नए लुक में पहचान पाना हुआ मुश्किल, इंटरनेट पर छाया एक्टर का वीडियो

    By Priti KushwahaEdited By:
    Updated: Tue, 08 Jun 2021 12:53 PM (IST)

    आमिर हमेशा से ही सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहे हैं। वहीं हाल ही में अपनी फिल्म की वजह से उन्होंने पूरी तरह से कुछ दिनों के लिए सोशल मीडिया से ब्रेक भी ले लिया है। यही नहीं आमिर लाइम लाइट में कम ही नजर आते हैं।

    Hero Image
    Photo Credit - Aamir Khan Photo Midday Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की हर बात निराली है। वह अपने काम को जिस तरह से मैनेज करने हैं वो वाकई काबिले तारीफ है और उनकी यही बात उन्हें औरों से अलग करती है। यही नहीं आमिर अपनी पर्सरल और प्रोफेशनल लाइफ को भी अच्छे से मेंटेन करना जानते हैं। आमिर हमेशा से ही सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहे हैं। वहीं हाल ही में अपनी फिल्म की वजह से उन्होंने पूरी तरह से कुछ दिनों के लिए सोशल मीडिया से ब्रेक भी ले लिया है। यही नहीं आमिर लाइम लाइट में कम ही नजर आते हैं मगर उनके फैंस को भी पता है कि उनकी अपीयरेंस की वैल्यू क्या है। वहीं हाल ही में आमिर को मुंबई में स्पॉट किया गया। इस दौरान उन्हें पहचान पाना काफी मुश्किल हो रहा ​था। यहां देखें आमिर का वीडियो-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

    आमिर खान हमेशा ही अपने लुक के साथ एक्सपेरिमेंट करते रहते हैं। वह कभी लंबी दाढ़ी में नजर आते हैं तो कभी वे अपने बाल छोटे कर लेते हैं। वहीं एक बार फिर वह अपने नए लुक को लेकर काफी चर्चा में हैं। दरअसल, हाल ही में एक्टर को बांद्रा के एक डबिंग स्टूडियो के बाहर स्पॉट किया गया। इस दौरान उन्हें पैपराजी ने अपने कैमरे में कैद करने का मौका हाथ से जाने नहीं दिया। उनके इन नए लुक का वीडियो बॉलीवुड के फेमस फोटोग्राफर मानव मंगलानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि सकते हैं कि उनका लुक इनता चेंज है कि उन्हें पहली नजर में पहचान पाना भी मुश्किल हो रहा है। इस दौरान एक्टर केजुअल लुक में नजर आए। 

    वीडियो में आप देख सकते हैं कि आमिर के बाल काफी छोटे हैं। वहीं उन्होंने मास्क से चेहरा कवर कर रखा था। लुक की बात करें तो एक्टर व्हाइट टी-शर्ट में थे। इसके साथ ही उन्होंने लाल रंग के बरमुडा शॉट्स भी पहने हुए थे। आमिर को देखते ही पैपराजी ने उन्हें घर लिया और कार में बैठने से पहले उनका वीडियो बनया। बता दें कि आमिर खान को लॉकडाउन फेज के काफी समय बाद देखा गया है। एक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आमिर के लुक को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 

    आमिर खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। फिल्म में वे सरदार के रोल में नजर आएंगे। वहीं इस मूवी में उनके साथ एक्ट्रेस करीना कपूर खान भी लीड रोल प्ले कर रही हैं। ये फिल्म टॉम हैंक्स की सुपरहिट फिल्म 'द फॉरेस्ट गंप' का ऑफिशियल रीमेक है।