Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Laal Singh Chaddha के साथ दर्शकों को मिलेगा यह बड़ा सरप्राइज, आमिर खान की एक्स-वाइफ किरण राव से है कनेक्शन

    Laapata Ladies With Laal Singh Chaddha आमिर खान और करीना कपूर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। अद्वैत चंदन निर्देशित फिल्म हॉलीवुड मूवी फॉरेस्ट गम्प का आधिकारिक रीमेक है जिसमें टॉम हैंक्स ने लीड रोल निभाया था।

    By Manoj VashisthEdited By: Updated: Tue, 09 Aug 2022 01:21 PM (IST)
    Hero Image
    Aamir Khan Ex Wife Kiran Rao Film Laapata Ladies First Teaser. Photo- Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। आमिर खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म लाल सिंह चड्ढा का इंतजार लगभग खत्म होने को है। फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी। आमिर खान के फैंस को लाल सिंह चड्ढा के साथ सिनेमाघरों में एक बड़ा सरप्राइज भी मिलने वाला है। यह सरप्राइज है लापता लेडीज फिल्म का पहला टीजर, जिसे आमिर की पूर्व पत्नी किरण राव ने निर्देशित किया है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    धोबी घाट के बाद किरण लम्बे वक्त बाद फीचर फिल्म के साथ वापसी कर रही हैं। फिल्म को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आयी है, मगर इतना पता चला है कि लापता लेडीज एंटरटेनिंग फिल्म है और कहानी 2001 में स्थापित की गयी है।

    दिलचस्प है लापता लेडीज की कहानी

    कहानी के केंद्र में दो दुल्हनें हैं, जो एक ट्रेन यात्रा के दौरान गुम हो जाती हैं। मुख्य भूमिकाओं में स्पर्श श्रीवास्तव, रवि किशन, छाया कदम जैसे कलाकार नजर आएंगे। दुल्हनों के किरदार के लिए दो नयी यंग एक्ट्रेसेज को चुना गया है, जो इस फिल्म से अपने अभिनय की पारी शुरू करेंगी। इनके नाम अभी रिवील नहीं किये गये हैं। लापता लेडीज का निर्माण आमिर और किरण ने मिलकर किया है। स्क्रिप्ट बिप्लब गोस्वामी की है और एक अवॉर्ड विनिंग स्टोरी पर आधारित है। स्क्रीनप्ले और डायलॉग्स स्नेहा देसाई के हैं, जबकि अतिरिक्त संवाद दिव्यनिधि शर्मा ने लिखे हैं। 

    दंगल से नये चेहरों को किया लॉन्च

    इससे पहले आमिर खान ने दंगल से फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा को लॉन्च किया था। फातिमा बाल कलाकार के रूप में फिल्मों में नजर आती रही थीं, मगर दंगल ने उन्हें बड़े पैमाने पर लोकप्रियता दिलवायी। वहीं, सान्या की दंगल पहली फिल्म थी।

    किरण ने आमिर के साथ कई फिल्मों का निर्माण किया है। लाल सिंह चड्ढा से भी वो बतौर निर्माता जुड़ी हुई हैं। पिछले साल आमिर और किरण ने अलग होने का एलान किया था। दोनों की नजदीकियां 2000 की फिल्म लगान के निर्माण के दौरान बढ़ी थीं। 2005 में आमिर ने किरण से शादी कर ली थी। दोनों के एक बेटा आजाद है।