यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
आमिर खान की बेटी आइरा ने जीता खास अवॉर्ड, खुशी से फूले नहीं समाए एक्टर, वायरल हुआ वीडियो
आमिर खान की फैमिली पिछले कुछ दिनों से चर्चा में है। उनकी बेटी आइरा खान जल्द ही दुल्हनिया बनने वाली ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलिवुड ऐक्टर आमिर खान के घर बहुत जल्द शहनाइयां बजने वाली हैं। जनवरी, 2024 में उनकी लाडली बेटी आइरा खान की शादी है। आइरा अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे के साथ शादी के बंधन में बंधेंगी। शादी के अलावा यह फेमस स्टारकिड किसी और वजह से सुर्खियों में है।
आमिर की बेटी को मिला अवॉर्ड
आइरा खान अक्सर मेंटल हेल्थ पर बात करती हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उन्होंने कई बार डिप्रेशन और मेंटल हेल्थ पर अपनी बात रखी है। हाल ही में आमिर खान की बेटी को मेंटल हेल्थ की फील्ड में एक खास अवार्ड से नवाजा गया। यह अवॉर्ड उन्हें डिफेंस मिनिस्टर राजनाथ सिंह ने दिया। इस अवॉर्ड शो में आमिर खान भी पहुंचे। बेटी की अचीवमेंट पर उनका रिएक्शन वायरल हो रहा है। उन्होंने बेटी को कंधे पर किस किया।
View this post on Instagram
एक्स वाइफ के साथ दिखे आमिर
इस अवॉर्ड फंक्शन में नूपुर शिखरे और आमिर खान की एक्स वाइफ रीना दत्ता भी मौजूद रहीं। सोशल मीडिया पर इस इवेंट की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, जहां आमिर, रीना और आइरा को एक साथ देखा जा सकता है। वीडियो पर कमेंट की बाढ़ आ गई है।
View this post on Instagram
ट्रेडिशनल लुक में नजर आई फैमिली
अवॉर्ड फंक्शन के दौरान आमिर ट्रेडिशनल मैरून कलर के कुर्ते में नजर आए। वहीं, अपने खास दिन के लिए आइरा ने ब्लैक कलर की साड़ी पहनी थी। खान परिवार ने एक साथ कई तस्वीरें क्लिक कराईं।
View this post on Instagram
बता दें कि पिछले साल 18 नवंबर को नूपुर के साथ आयर ने सगाई कर ली थी। क्लोज फैमिली मेंबर और दोस्तों के बीच नूपुर और आइरा ने सगाई की थी, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। 12 जनवरी को इनकी शादी है।
