Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Lal Singh Chaddha Release Date: आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' का करना होगा लंबा इंतज़ार, जानिए नई रिलीज़ डेट

    Lal Singh Chaddha Release Date आमिर ख़ान की अगली फ़िल्म के फैंस को अब और इंतज़ार करना पड़ेगा। जानिए पूरा मामला।

    By Rajat SinghEdited By: Updated: Mon, 10 Aug 2020 02:22 PM (IST)
    Lal Singh Chaddha Release Date: आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' का करना होगा लंबा इंतज़ार, जानिए नई रिलीज़ डेट

    नई दिल्ली, जेएनएन। Lal Singh Chaddha Release Date:  कोरोना काल में महामारी की वज़ह से अंधिकाश फ़िल्में प्रभावित हुई हैं। कुछ फ़िल्में तैयार हैं, लेकिन वह थिएटर्स के अभाव में रिलीज़ नहीं हो पा रही हैं। वहीं, कुछ ऐसे फ़िल्में जिनकी शूटिंग भी प्रभावित हुई है। ऐसे में लगातार फ़िल्मों अगली डेट के लिए आगे बढ़ाया जा रहा है। आमिर ख़ान की मोस्ट अवेटेड फ़िल्म लाल सिंह चड्ढा जिसे पहले 2020 की क्रिसमस पर रिलीज़ किया जाना था, एक साल के लिए आगे बढ़ा दी गई है। अब इस फ़िल्म को 2021 की क्रिसमस में रिलीज़ किया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लाल सिंह चड्ढा की रिलीज़ डेट में हुए बदलाव के बारे में ट्रेड विशेषज्ञ और फ़िल्म समीक्षक तरण आदर्श ने जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट करके बताया कि आमिर ख़ान और करीना कपूर ख़ान स्टारर फ़िल्म लाल सिंह चड्ढा को साल 2021 के क्रिसमस पर रिलीज़ किया जाएगा। गौरतलब है कि आमिर खान का क्रिसमस से पुराना नाता है। इस पहले आमिर ख़ान कई फ़िल्में क्रिसमस के टाइम पर रिलीज़ हो चुकी हैं। इन फ़िल्मों को सफलता भी मिली है, जिसमें  3 इडियट्स, पीके, धूम 3, दंगल जैसी फ़िल्म में शामिल हैं। 

    आपको बता दें कि हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फ़िल्म की शूटिंग के लिए आमिर ख़ान टर्की जा चुके हैं। वह अभी फिलहाल शूटिंग के लिए रेकी का काम कर रहे हैं। लॉकडाउन से पहले ही फ़िल्म की शूटिंग शुरू हुई थी। चंडीगढ़ और कोलकाता में फ़िल्म के कुछ हिस्सों की शूटिंग हो चुकी है। हालांकि, लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए फ़िल्म ने विदेश का रुख़ किया है।  

    कुछ समय पहले मेकर्स ने इसका फर्स्ट लुक जारी किया था। इसमें आमिर ख़ान सरदार के लुक में नज़र आ रहे हैं। शायद, आपको पता होगा कि 'लाल सिंह चड्ढा' टॉम हैंक्स के फॉरेस्ट गम्प पर आधारित है। फ़िल्म आमिर और करीना के अलावा मोना सिंह एक महत्वपूर्ण भूमिका में नज़र आएंगी। फ़िल्म को अद्वैत चंदन निर्देशित कर रहे हैं। फ़िल्म को आमिर ख़ान की प्रोड्यूस कर रहे हैं।