विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 24, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चीन में इस हफ़्ते रिलीज़ होगी ठग्स ऑफ हिंदोस्तान, क्या आमिर धो देंगे फ्लॉप का दाग

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Mon, 24 Dec 2018 03:42 PM (IST)Updated: Mon, 24 Dec 2018 07:34 PM (IST)

आमिर खान को चीनी बॉक्स ऑफ़िस का सुल्तान माना जाता है। उनका रुतबा आज भी बना हुआ है क्योंकि चीनी दर्शक आमिर की एक्टिंग के कायल हैं।

चीन में इस हफ़्ते रिलीज़ होगी ठग्स ऑफ हिंदोस्तान, क्या आमिर धो देंगे फ्लॉप का दाग
चीन में इस हफ़्ते रिलीज़ होगी ठग्स ऑफ हिंदोस्तान, क्या आमिर धो देंगे फ्लॉप का दाग

मुंबई। करीब 300 करोड़ लगा कर भारत में जैसे तैसे 150 करोड़ पार पहुंची आमिर खान और अमिताभ बच्चन की ठग्स ऑफ हिंदोस्तान को चीन में  इसी हफ़्ते यानि 28 दिसंबर को रिलीज़ किया जायेगा l आमिर खान का जिस तरह से चीन में एक छत्र राज रहा है उसे देखते हुए इस बात पर जोर दिया जाने लगा है कि आमिर चीन में जा कर बाज़ी पलट सकते हैं और भरपूर कमाई हो सकती है l 

हालांकि अभी हाल ही में आमिर को चीन की Guangzhou University में छात्रों से मिलने जाना था लेकिन कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया l लोग कहने लगे कि कहीं ये ठग्स का साइड इफेक्ट्स तो नहीं लेकिन बाद में आमिर के प्रवक्ता ने बताया कि विश्वविद्यालय को पहले से इस कार्यक्रम के बारे में नहीं बताया गया था इसलिये अनुमति नहीं मिली l 

 चीन में ठग्स कितने स्क्रीन्स पर रिलीज़ होगी इसकी घोषणा होनी अभी बाकी है l हाल ही में अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर की फिल्म 102 नॉट आउट और अक्षय कुमार की पैड मैन रिलीज़ हुई है। वैसे पहले ख़बर थी कि चीन के डिस्ट्रीब्युटर्स और सिनेमाघर मालिक इस बात को लेकर पशोपेश में हैं कि क्या फिल्म को अपने यहां रिलीज़ करना रिस्क तो नहीं होगा। फिल्म को चीन में 110 करोड़ रूपये की मिनिमम गारंटी मिली है। बताते हैं कि यशराज ने चीन की डिस्ट्रीब्यूशन फर्म ईस्टार फिल्मस को वहां के लिए राइट्स बेचे हैं। डील 110 रूपये की मिनिमम गारंटी में तय हुई है। फिल्म को 110 करोड़ की गारंटी मिलना विशुद्ध रूप से आमिर खान की पिछली फिल्मों के बिज़नेस को देखते हुए संभव हुआ है। 

आमिर खान को चीनी बॉक्स ऑफ़िस का सुल्तान माना जाता है। पिछले चार वर्षों में आमिर की सभी फिल्मों ने चीन ने भर भर कर कमाई की है। उनका रुतबा आज भी बना हुआ है क्योंकि चीनी दर्शक आमिर की एक्टिंग के कायल हैं। यही कारण रहा है कि चीन में आमिर खान की दंगल ने 196.89 मिलियन डॉलर यानि 1437 करोड़ 30 लाख रूपये का कलेक्शन किया था। सीक्रेट सुपरस्टार को चीन से कुल 118.24 मिलियन डॉलर 863 करोड़ 15 लाख रूपये और पीके को 116.60 मिलियन डॉलर यानि 851 करोड़ 18 लाख रूपये का कलेक्शन मिला l बता दें कि उन्हीं की फिल्म थ्री इडियट्स से हिंदी फिल्मों के लिए चीनी बॉक्स ऑफ़िस के दरवाजे खोले गए।

यह भी पढ़ें: Box Office: इस हफ़्ते सिंबा, शादी के बाद रणवीर की दस्तक, क्या पहले दिन इतने करोड़

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।