विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bollywood: दिग्गज वकील उज्ज्वल निकम की बायोपिक को मिला Aamir Khan का साथ

By Jagran NewsEdited By: Paras Pandey
Published: Sun, 27 Aug 2023 04:00 AM (IST)

आमिर वास्तविक व्यक्तित्वों के प्रेरित चरित्रों के प्रति हिंदी सिनेमा के मिस्टर परफेक्शनिस्ट अभिनेता है। आमिर की रुचि पहले मंगल ...और पढ़ें

फिलहाल अभिनय से दूर बतौर निर्माता काम कर रहे हैं आमिर
फिलहाल अभिनय से दूर बतौर निर्माता काम कर रहे हैं आमिर

आमिर वास्तविक व्यक्तित्वों के प्रेरित चरित्रों के प्रति हिंदी सिनेमा के मिस्टर परफेक्शनिस्ट अभिनेता है। आमिर की रुचि पहले मंगल पांडे:द राइजिंग फिर दंगल फिल्म में सिनेप्रेमियों को दिख चुकी है। इस क्रम में अब उनके पद्मश्री से सम्मानित पब्लिक प्रासिक्यूटर (सरकारी अभियोजक) उज्जवल निकम की बायोपिक पर काम करने की खबरें हैं। 

उज्ज्वल निकम की बायोपिक बनने की खबरें काफी पहले से ही चर्चा में हैं, हालांकि विभिन्न कारणों से फिल्म पर आगे काम नहीं बढ़ पाया। इससे पहले फिल्मकार उमेश शुक्ला ने दैनिक जागरण से बातचीत में पुष्टि की थी कि वह उज्ज्वल निकम की बायोपिक पर काम कर रहे हैं। हालांकि, उसके बाद फिल्म को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई।

सिनेमाई गलियारों की रिपोर्ट्स के अनुसार, उज्ज्वल की बायोपिक का प्रस्ताव आमिर के पास कोरोना महामारी से पहले आया था। उसके बाद कई अन्य निर्माताओं ने यह फिल्म बनाने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी। अब आमिर इस फिल्म को निर्माता दिनेश विजन के साथ बनाने जा रहे हैं। पहले इस फिल्म में आमिर के अभिनय करने की भी खबरें थी।

हालांकि, पिछले साल प्रदर्शित फिल्म लाल सिंह चड्ढा की असफलता के बाद आमिर ने अभिनय से दूरी बना ली। ऐसे में अब वह स्वयं इस फिल्म में अभिनय करेंगे या नहीं यह तो आने वाला समय ही बताएगा। बतौर निर्माता आमिर फिलहाल पांच से ज्यादा फिल्मों पर काम कर रहे हैं। प्रख्यात सरकार वकील उज्ज्वल निकम की बात करें, तो उन्होंने अपने 30 वर्ष से ज्यादा के पेशेवर जीवन में 1993 मुंबई बम विस्फोट और साल 2008 में मुंबई में हुए आतंकी हमलों समेत कई बड़े मामलों में दोषियों को सजा दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।