Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Lata Mangeshkar Death: ‘आज फिर जीने की तमन्ना है’ से लेकर ‘कभी खुशी कभी गम’ तक लता जी ने बॉलीवुड को दिए ये सुपरहिट सॉन्ग, देखें लिस्ट

    By Nitin YadavEdited By:
    Updated: Sun, 06 Feb 2022 11:12 AM (IST)

    बॉलीवु़ड की स्वर कोकिला लता मंगेशकर का लंबी बीमारी से जुझने के बाद रविवार को निधन हो गया है। उन्होंने मुंबई स्थित एक हॉस्पीटल में अंतिम सांस ली। उन्हें पिछले महीने कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद मुंबई के ब्रीच क्रैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

    Hero Image
    'Aaj Phir Jeene Ki Tamanna Hai' to 'Kabhi Khushi Kabhie Gham', Lata ji gave these superhit songs to Bollywood.

    नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवु़ड की स्वर कोकिला लता मंगेशकर का लंबी बीमारी से जुझने के बाद रविवार को निधन हो गया है। उन्होंने मुंबई स्थित एक हॉस्पीटल में अंतिम सांस ली। उन्हें पिछले महीने कोरोना पॉजिटिव होने के बाद मुंबई के ब्रीच क्रैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां डॉक्टरों की देख रेख में उनका इलाज चल रहा था। वहीं शनिवार को उनका इलाज कर रहे डॉक्टर ने एएनआई से बात करते हुए कहा कि, उनकी हातल बेहद नाजुक है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं आज हम आपको उनके टॉप कुछ गानों के बारे में बता रहे हैं, जो आज भी लोगों की जुबान पर हैं और अक्सर उन्हें गुनगुनाते हुए मिल जाते हैं।

    'होठों मैं ऐसी बात'

    साल 1979 में रिलीज हुई देव आनंद और वैजयंती माला की फिल्म ज्वेल थीफ का गाना होठो मैं ऐसी बात आज भी लोगों के जहन में मौजूद है और लता दीदी के फैन अक्सर इस सॉन्ग को गुनगुनाते हुए मिल जाते हैं। इस गाने को भूपिंदर सिंह और लता मंगेशकर की जोड़ी ने गाया है।

    'तुझे देखा तो ये जाना सनम'

    साल 1995 में रिलीज हुई बॉलीवुड के किंग खान और कालोज की फिल्म दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे का वेडिंग स्पेशल सॉन्ग तुझे देखा तो ये जाना सनम अपने दौर का सुपरहिट गाना है, जो आज भी लोगों का उतना ही प्रिय है, जितना पहले था। इस गाने को दिवंगत सिंगर लता मंगेशकर और कुमार शानू की सुपरहिट जो़ड़ी ने गाया है।

    'आज फिर जीने की तमन्ना है'

    साल 1965 में रिलीज हुई फिल्म गाइड का सदाबाह सॉन्ग आज फिर जीने की तमन्ना है। ये एक क्लासिक कल्ट गाने है, जो आज भी लोगों की पहली पसंद है। शैलेंद्र द्वारा लिखित इस क्लासिकल कल्ट गाने के लता जी ने अपनी शानदार आवाज में गाया है। ये फिल्म एक बटरिंग करने वाले गाइड राजू की कहानी है।

    'प्रिया तोसे नैना..'

    साल 1965 में रिलीज हुई देव आनंद और वहीदा रहमान की रोमांटिक ड्रामा फिल्म गाइड का सॉन्ग प्रिया तोसे नैना लगे एक बेहतरीन गाना है। जो फैंस के जहन में अब भी मौजूद है।

    'कोरा कागज था ये मन मेरा'

    बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना और शर्मिला टैगोर की फिल्म आराधना का सॉन्ग कोरा कागज था ये मन मेरा को लता जी और किशोर कुमार ने अपनी बेहतरीन आवाज में गाया था।

    'आपकी नजरों ने समझा'

    साल 1962 में रिलीज हुई माला सिन्हा, धर्मेंद्र औ बलराज सहान द्वारा अभिनीत फिल्म अनपढ़ का सॉन्ग आपकी नजरों ने समझा एक क्लासिकल कल्ट सॉन्ग है। जिसको लोग आज भी गुनगुनाते हुए मिल जाते हैं। लता जी द्वारा गाए इस गाने को राजा मेहंदी अली खान ने लिखा था।

    'हमें और जीने की.....'

    4 नबंवर, 1983 को रिलीज हुई राजेश खन्ना, राज बब्बर और रेखा स्टारर की फिल्म अगर तुम ना होते का गाना हमें और जीने की... आज भी उतना ही फेमस है, जितना की पहले था। इस गाने को किशोर कुमार और लता जी ने गया है।

    'कभी खुशी कभी गम'

    साल 2001 में आई अमिताभ बच्चन, शाह रुख खान, जया बच्चन, काजोल, ऋतिक रोशन और करीना कपूर खान द्वारा अभिनीत फिल्म कभी खुशी कभी गम का टाइटल्ड सॉन्ग कभी खुशी कभी गम को अपनी शानदार आवाज में गाया है। ये एक फैमिली कनेक्टिंग सॉन्ग है।

    'सलाम ए इश्क मेरी जान'

    साल 1978 में रिलीज हुई अमिताभ बच्चन और रेखा की फिल्म मुकद्दर का सिकंदर का सॉन्ग सलाम ए इश्क मेरी जान अपने दौर का सबसे चर्चित गाने में से एक है। इस गाने को लता जी ने किशोर कुमार के साथ मिलकर अपनी शानदार आवाज में गाया है।

    'फिर चिढ़ी रात'

    बाजार फिल्म का गाने फिर चिढ़़ी रात एक रोमांटिक सॉन्ग है।

    'देखा एक ख्वाब'

    सिलसिला का ये सदाबाह ट्रैक को सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और रेखा पर फिल्माया गया है। जावेद अख्तर द्वारा लिखा ये गाना आज भी लोगों के जहन में मौजूद है।

    'तेरे लिए'

    साल 2004 में रिलीज हुई फिल्म वीर जारा का रोमांटिक सॉन्ग तेरे लिए लता जी का आखिरी फुल मूवी एल्बम सॉन्ग है।

    'जिया जले'

    साल 1998 में रिलीज हुई फिल्म दिल से का ये सॉन्ग शाह रुख खान और प्रीति जिंटा पर फिल्माया गया है। इस गाने को गुलजार ने लिखा है और एआर रहमान ने सॉन्ग को म्यूजिक दिया है।

    'ए मेरे वतन के लोगों'

    कवि प्रदीप द्वारा लिखा ये गीत साल 1962 में भारत चीन युद्ध के दौरान शहीद हुए भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पिक करने के लिए बनाया गया था। लता दीदी ने 27 जनवरी,1963 को राष्ट्रपति डॉ एस की मौजूदी में नेशनल स्टेडियम में गाया था। बताया जाता है कि इस गाने को सुन कर तत्कालीन पीएम जवहार लाल नेहरू की आंखें भर आईं थीं।

    'प्यार किया तो डरना क्या'

    1960 में आई फि्लम मुगल ए आजम का गाना प्यार किया तो डरना क्या आज भी युवा का पसंदीदा गाना है। जिसको अक्सर लोगों को गाते हुए सुना जाता है। शकील बदायुनी द्वारा लिखे और नौशाद द्वारा रचित इस गाने को लता मंगेशकर ने कोरस के साथ मिलकर गया था।

    आपको बता दें, दिग्गज सिंगर लता मंगेशकर का जन्म 28 सितंबर 1929 को मध्यप्रदेश के इंदौर में हुआ था। भारत रत्न सम्मानित लता दीदी ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत साल 1942 में की थी। लेकिन उन्होंने पहचान फिल्म 'महल' के गाने ‘आएगा आने वाला’ से मिली थी। वहीं लता दीदी 20 भाषाओं में अब तक 30 हजार से ज्यादा गानों को अपनी आवाज दे चुकी हैं। वहीं उन्हें देश के कई प्रतिष्ठित सम्मानों से नावाज जा चुका है। तीन बार दाद साहेब फाल्के पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। वहीं उन्हें साल 2011 में योगदान के लिए सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।