Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    7th Planet Filmfare Marathi Awards 2022: फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में छाई 'गोदावरी', यहां देखें विनर्स की पूरी लिस्ट

    By Ruchi VajpayeeEdited By: Ruchi Vajpayee
    Updated: Fri, 31 Mar 2023 09:25 AM (IST)

    7th Planet Filmfare Marathi Awards 2022 प्लैनेट फिल्मफेयर मराठी अवॉर्ड्स 2022 के 7वें एडिशन में फिल्म गोदावरी की धूम रही। इसके निर्देशक निखिल महाजन को ...और पढ़ें

    Hero Image
    7th Planet Filmfare Marathi Awards 2022 Night

    नई दिल्ली, जेएनएन। 7th Planet Filmfare Marathi Awards 2022: मराठी सिनेमा की सबसे बड़ी शाम, प्लैनेट मराठी प्रेजेंट्स का 7वां एडिशन फिल्मफेयर अवार्ड्स मराठी 2022, 30 मार्च को महाकवि कालिदास नाट्यमंदिर हॉल, मुलुंड, मुंबई में आयोजित किया गया। सितारों से भरी इस रात को एक्टर अमेय वाघ और सिद्धार्थ जाधव ने होस्ट किया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्लैनेट फिल्मफेयर मराठी अवॉर्ड्स 2022 के 7वें एडिशन में बड़ी जीत हासिल करने वालों की ये रही पूरी लिस्ट...

    बेस्ट फिल्म: 'गोदावरी'

    बेस्ट फिल्म क्रिटिक: निपुन धर्माधिकारी को 'मैं वसंतराव' के लिए

    लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड: डॉ. जब्बार पटेल

    बेस्ट डायरेक्टर: 'गोदावरी' के लिए निखिल महाजन

    लीड रोल में बेस्ट एक्टर (मेल): 'धर्मवीर' के लिए प्रसाद ओक

    लीड रोल में बेस्ट एक्ट्रेस (फीमेल): सयाली संजीव, 'गोष्टा एक पैठणीची' के लिए

    बेस्ट एक्टर क्रिटिक्स: जितेंद्र जोशी 'गोदावरी' के लिए

    बेस्ट एक्ट्रेस क्रिटिक्स: 'पांडिचेरी' के लिए सई ताम्हनकर

    सपोर्टिंग रोल में बेस्ट एक्टर (मेल): 'वाई' के लिए नंदू माधव

    सपोर्टिंग रोल में बेस्ट एक्ट्रेस (फीमेल): 'मैं वसंतराव' के लिए अनीता दाते

    बेस्ट डेब्यू (फीमेल): 'पांघरुन' के लिए गौरी इंगवाले और 'अनन्या' के लिए हृता दुर्गुले

    बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर: अजीत वाडेकर (वाई)

    बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट: खुशी हजारे और आर्यन मेघजी

    बेस्ट म्यूजिक एल्बम: 'चंद्रमुखी' के लिए अजय अतुल

    बेस्ट सॉन्ग: 'कैवल्यागान' के लिए वैभव जोशी

    बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल): राहुल देशपांडे को 'मैं वसंतराव' के 'कैवल्यगान' के लिए

    बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल): 'चंद्रमुखी' से 'बाई गा' के लिए आर्या अम्बेकर

    बेस्ट स्टोरी: 'गोष्टा एक पैठणीची' के लिए शांतनु गणेश रोडे

    बेस्ट स्क्रीनप्ले : 'गोदावरी' के लिए निखिल महाजन और प्राजक्त देशमुख

    बेस्ट डायलॉग: 'धर्मवीर' के लिए प्रवीण तरडे

    बेस्ट सिनेमेटोग्राफी: 'सरसेनापती हंबीरराव' के लिए महेश लिमये

    बेस्ट एडिटिंग: 'वाई' के लिए जयंत जठर

    बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर: ए वी प्रफुल्लचंद्र को 'गोदावरी' के लिए