बाथटब सीन ने बदली थी 70s की 'कैबरे क्वीन' की किस्मत, शशि कपूर संग किया डेब्यू; सालों से लापता है एक्ट्रेस
70 के दशक वह हसीना जिन्हें हीरोइन बनकर नहीं बल्कि खलनायिका बनकर शोहरत मिली।
-1793707966650_m.webp)
70 के दशक की मशहूर खलनायिका थी ये हीरोइन
HighLights
70 के दशक की मशहूर खलनायिका थी ये हीरोइन
बोल्ड सीन और बेहतरीन डांस के दीवाने लोग थे लोग
ज्वेल थीफ से चमकी एक्ट्रेस की किस्मत
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। भारत-सीरियाआई मूल की एक्ट्रेस फरयाल 60-70 के दशक में बॉलीवुड की मशहूर खलनायिका और कैबरे डांसर थीं। वैसे तो उन्होंने अपनी शुरुआत लीड एक्ट्रेस के तौर पर की थी लेकिन उन्हें ज्यादा सफलता नहीं मिली और फिर उन्होंने विलेन के किरदार चुने।
'ज्वेल थीफ' ने बदली किस्मत
फरयाल ने 'जिंदगी और मौत' (1965) और 'बिरादरी' (1966) जैसी फिल्मों में मुख्य अभिनेत्री के तौर पर शुरुआत की थी लेकिन असली पहचान उन्हें 1967 में रिलीज हुई फिल्म ज्वेल थीफ से मिली। जिसमें एक ग्लैमरस डांसर के रूप में उनकी परफॉर्मेंस ने सबका ध्यान खींचा।
-1793708382021.webp)
यह भी पढ़ें- माधुरी दीक्षित के सुपरहिट गाने की तर्ज पर बना भोजपुरी गीत, 396 मिलियन व्यूज; आज भी चलाता है दिल पे छुर्रियां
इन फिल्मों ने बनाई 'वैम्प' की छवि
ज्वेल थीफ के बाद उन्होंने 'सच्चा झूठा' (1970), 'मन की आंखें' (1970), 'इंसान और शैतान' (1970), 'अपराध' (1972), 'लोफर' (1973), 'धर्म' (1973), 'धर्मात्मा' (1975), 'रफू चक्कर' (1975) और 'आफत' (1977) जैसी फिल्मों में उनकी परफॉर्मेंस ने एक 'वैम्प' के रूप में उनकी इमेज को पूरी तरह चमका दिया।

इसके बाद, फिल्म निर्माता उन्हें अक्सर बोल्ड, नेगेटिव और कैबरे भूमिकाओं में लेने लगे। इस तरह वे एक ऐसी मशहूर कलाकार बन गईं जिन्होंने कमर्शियल सिनेमा में स्टाइल, कामुकता और रहस्य का तड़का लगाया।
बिना ट्रेनिंग के बनीं बेहतरीन डांसर
दिलचस्प बात यह है कि कैबरे डांस के लिए मशहूर होने के बावजूद, उन्होंने खुद माना था कि उन्होंने कभी डांस की कोई औपचारिक ट्रेनिंग नहीं ली थी और उन्हें डांस करना पसंद भी नहीं था। फिर भी, उनके ग्रेस, स्क्रीन पर उनकी मौजूदगी और आत्मविश्वास ने उन्हें बड़ी फिल्मों में ग्लैमरस और बोल्ड भूमिकाओं के लिए पहली पसंद बना दिया।
सालों से लापता है एक्ट्रेस?
फरयाल मनमोहन (Faryal Manmohan) शादी के बाद फिल्म इंडस्ट्री छोड़कर इजराइल में बस गई थीं। एक्ट्रेस ने 1980 में अभिनय छोड़ दिया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक वे वहीं बस गईं लेकिन लंबे समय से भारतीय फिल्म इंडस्ट्री से उनका कोई संपर्क नहीं रहा। फिलहाल वर्तमान में उनके बारे में कोई नई जानकारी उपलब्ध नहीं है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।