Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    5 Years of Bajirao Mastani: फिल्म के 5 साल पूरे होने पर 'मस्तानी' दीपिका पादुकोण ने बदला अपना नाम!

    By Nazneen AhmedEdited By:
    Updated: Fri, 18 Dec 2020 07:05 PM (IST)

    रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ को रिलीज़ हुए आज 5 साल पूरे हो गए हैं। आज इस ख़ास दिन पर फिल्म में ‘मस्तानी’ का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस दी ...और पढ़ें

    Hero Image
    Photo credit - Deepika Padukone Instagram Account Photo

    नई दिल्ली, जेएनएन। रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ को रिलीज़ हुए आज 5 साल पूरे हो गए हैं। 18 दिसंबर 2015 को रिलीज़ हुई ये फिल्म पर्दे पर जबरदस्त हिट रही थी। आज इस ख़ास दिन पर फिल्म में ‘मस्तानी’ का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने अपने ऑफिशियल ट्विटर और इंस्टग्राम हैंडल का नाम बदलकर अपने किरदार के नाम पर ‘मस्तानी’ कर दिया है। इसके अलावा एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर ‘बाजीराव मस्तानी’ की एक फोटो भी शेयर की है। दीपिका की ये फोटो फिल्म की शूटिंग के दौरान की है। इस फोटो में दीपिका, संजय लाली भंसाली के साथ नज़र आ रही हैं। इस फोटो में दीपिका बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आपको बता दें कि दीपिका ने फिल्म के कैरेक्टर को याद करते हुए अपने को-स्टार प्रियंका चोपड़ा और पति रणवीर सिंह को भी इस पोस्ट में टैग किया है। इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए दीपिका ने लिखा है कि ‘चाहें प्यार हो या वॉर, मस्तानी ने अपने जुनून से, अपने भाग्य को लिखा है, इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि रास्ता कितना खतरनाक रहा। वह कभी नहीं झुकी और हमेशा एक गरिमा और एक प्यार के साथ मैदान में खड़ी रही’।बता दें कि फिल्म को संजय लीला भंसाली ने निर्देशित किया है। फिल्म ऐतिहासिक नाटक नागनाथ एस. ईमानदार के लिखित उपन्यास बाजीराव मस्तानी पर आधारित है।

    पहले भी बदल चुकी हैं अपने अकाउंट का नाम

    आपको बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब दीपिका ने अपने ट्विटर हैंडल और इंस्टाग्राम का नाम बदला हो। इससे पहले उन्होंने अपनी डेब्यू फिल्म ओम शांति ओम के 13 साल पूरे होने पर अपने अकाउंट का नाम बदलकर 'शांतिप्रिया' कर लिया था।

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Mastani (@deepikapadukone)

    वर्क फ्रंट की बात करें को दीपिका जल्द ही रणवीर सिंह के साथ कपिल देव की बायोपिक '83' में नज़र आने वाली हैं। ये फिल्म इसी साल रिलीज़ हो जाती लेकिन लॉकडाउन की वजह से फिल्म रिलीज़ नहीं की गई। लेकिन अब सिनेमा हॉल्स खुल चुके हैं, ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि दर्शकों को जल्द ही 83 बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगाी।

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Mastani (@deepikapadukone)