20Years of Nayak: इस फिल्म में अनिल कपूर बने थे एक दिन के CM, तस्वीर शेयर कर बोले- 'मैने इसके संदेश पर यकीन किया'
ये फिल्म राजनीतिक जगत की पोल खोलने वाली फिल्म थी। इस फिल्म की रिलीज को आज (07 सितंबर) पूरे 20 साल हो चुके हैं। ऐसे में अनिल कपूर ने अपनी इस फिल्म को याद किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्म के लिए खास पोस्ट लिखा।

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर ने आज से 20 साल पहले एक फिल्म में काम किया था। इस फिल्म का नाम था 'नायक'। अनिल कपूर ने फिल्म में मुख्य अभिनेता का किरदार निभाया था। ये फिल्म राजनीतिक जगत की पोल खोलने वाली फिल्म थी। इस फिल्म की रिलीज को आज (07 सितंबर) पूरे 20 साल हो चुके हैं। ऐसे में अनिल कपूर ने अपनी इस फिल्म को याद किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्म के लिए खास पोस्ट लिखा।
फिल्म 'नायक' अनिल कपूर के करियर के लिए भी बेहद अहम फिल्म थी। साल 2001 में रिलीज हुई इस फिल्म में अनिल कपूर के किरदार की जमकर सराहना हुई थी। हाल ही में अनिल कपूर ने सोशल मीडिया पर फिल्म को याद करते हुए एक पोस्ट शेयर की है। अनिल कपूर ने फिल्म के सीन की एक तस्वीर शेयर की है। ये तस्वीर फिल्म 'नायक' के सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले सीन की है।
अनिल कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्रम अकाउंट के जरिए इस तस्वीर को शेयर किया है। इस तस्वीर में अनिल पूरी तरह से मिट्टी में लुथे हुए हैं। तस्वीर के साथ कैप्शन में अनिल कपूर ने लिखा, '20 साल पहले मैं एक दिन का रील लाइफ सीएम बना था और बाकी सब इतिहास है! कई लोगों का अपना नजरिया इस बारे में कि मैंने नायक क्यों की थी। लेकिन मुझे पता है मुझे ये फिल्म करना ही थी और मैंने इसके मैसेज पर यकीन किया! और अब हम इसके 20 साल का जश्न मना रहे हैं।'
View this post on Instagram
फिल्म नायक में अनिल कपूर ने एक टीवी न्यूज रिपोर्टर का किरदार निभाया था। जिसे सीएम के एक इंटरव्यू के बाद एक दिन के सीएम बनाया गया था। फिल्म में एक दिन का सीएम बनने के बाद अनिल कपूर की पूरी जिंदगी ही बदल जाती है। फिल्म में अनिल कपूर के साथ रानी मुखर्जी मुख्य किरदार में थी। वहीं परेश रावल, नीना कुलकर्णी, जॉनी लीवर, पूजा बत्रा और अमरीश पूरी भी अहम किरदार में नजर आए थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।