Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    4K और 8K Smart TV का कंपेरिजन! आसान भाषा में समझिए कौन रहेगा बेहतर?

    Updated: Sat, 06 May 2023 04:57 PM (IST)

    4K Smart TV vs 8K Smart TV - अगर आप 4के टीवी और 8के टीवी के अंतर के बारे में नहीं जानते हैं तो आपको इस लेख को पढ़ना चाहिए क्योंकि यह लेख आपकी खरीददारी करने में मदद करने के साथ-साथ जानकारी भी बढ़ाने वाला है। इसलिए आपको इस लेख को अब बिना किसी देर लगाए झटपट देख लेना चाहिए।

    Hero Image
    4K Smart TV vs 8K Smart TV: Image Source - datawiresolutions.com

    4K Smart TV vs 8K Smart TV: देखा जाए तो 4K और 8K टीवी के बीच क्या अंतर है? इसे जानकर आपको रात को अच्छी नींद आने में मदद नहीं मिलेगी, लेकिन अगर आप कभी भी अपने घर के लिए एक नई टीवी को खरीदने जाएंगे, तो यह जानकारी आपकी मदद जरूर करेगी। ऐसा इसलिए है, क्योंकि बहुत सारे Television निर्माता हर साल अपने कई नए मॉडलों को पेश करते हैं और नई-नई तकनीक के साथ उसे विज्ञापित भी करते हैं, जिसके कारण लोग भ्रमित हो जाते हैं और कई बार उनको चुना भी लग जाता है। ऐसे में अब आप अच्छी तरह समझ गए होंगे कि 4K और 8K टीवी के बीच का अंतर जानना क्यों जरूरी है?

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बता दें कि 4K और 8K नए शब्द हैं, जिनकी जरूरत आपको एक नई Smart TV का चयन करते वक्त पड़ेगा। यह शब्द टीवी पर पिक्सेल की संख्या को प्रदर्शित करता है। सीधे शब्दों में कहें तो जिस टीवी में जितना ज्यादा पिक्सल होगा, उसकी पिक्चर क्वालिटी भी उतनी ही बेहतर होगी। भारत में सोनी, एलजी, हाइसेंस, टीसीएल और सैमसंग जैसे कुछ ही टीवी निर्माता 8K टीवी को पेश करती हैं। आइए अब 4K Smart TV vs 8K Smart TV के बारे में विस्तार से जानते हैं।

    QLED TV vs OLED TV के अंतर को समझें. 

    4K स्मार्ट टीवी (4K Smart TV)

    जब आप कोई फिल्म या अपना पसंदीदा शो देखते हैं, तो पिक्चर क्वालिटी ही सब कुछ होती है और यही वजह है कि 4K और 8K जैसे शब्द मायने रखते हैं। सामान्य तौर पर टीवी में जितने ज्यादा पिक्सेल होंगे, उसकी पिक्चर क्वालिटी उतनी ही बेहतर होगी। ऐसा इसलिए है, क्योंकि आपकी स्क्रीन पर प्रत्येक पिक्सेल अलग कलर दिखा सकता है, जिससे ज्यादा कॉम्पलेक्स और ज्यादा डिटेल्ड पिक्चर प्राप्त होते हैं।

    (इसे देखिए - TCL 108 cm (43 inches) 4K Ultra HD Android Smart TV Price: Rs 21,990)

    4k TV vs 8k TV की बात करते हुए 4K रिज़ॉल्यूशन के संदर्भ में बात की जाए तो यह लगभग 4,000 पिक्सेल के हॉरिजेंटल डिस्प्ले रिज़ॉल्यूशन को संदर्भित करता है। डिजिटल सिनेमेटोग्राफी और टेलीविजन अक्सर विभिन्न प्रकार के 4K रिजोल्यूशन को नियोजित करते हैं। टेलीविज़न और कंज्यूमर मीडिया में प्रमुख 4K प्रारूप 3840x2160 (4K UHD) ज्यादा चलन में है। अर्थात भारत में ज्यादातर 4K टीवी को 3840x2160 की रेजोल्यूशन मिलता है।

    4K Smart TV की अच्छाई और बुराई

    वर्तमान में भारत में 4K Smart TV की कीमत में कमी आई है, जिसके कारण ये ज्यादा परिवारों के लिए सुलभ हो गए हैं। 4K टीवी आपके लिए सस्ता पड़ता है, इसलिए आप इन्हें जेब पर बिना बोझ पड़े आसानी से खरीद सकते हैं और मनोरंजन का आनंद ले सकते हैं। इस प्रकार के Television पिछले HDTV की तुलना में ज्यादा रियलिस्टिक, स्मूद और शॉर्प होते हैं।

    (इसे देखिए - OnePlus 108 cm (43 inches) 4K Ultra HD Smart Android TV Price: Rs 26,999)

    इसमें आपके लिए केवल 8K कंटेंट (Netflix, Hulu, YouTube आदि) की तुलना में ज्यादा कंटेंट मिलते हैं। यह दर्शकों को HD डिस्प्ले की तुलना में ज्यादा सिनेमेटिक और आकर्षक अनुभव देता है। हालाँकि इसकी बुराई यह है कि इसकी कीमत स्टैंडर्ड HDTV की तुलना में ज्यादा होती है। 4k TV vs 8k TV में से 4K टीवी रेग्यूलर एचडी टीवी की तुलना में बिजली की खपत भी बहुत ज्यादा करते हैं।

    अमेजन पर सभी Best 4K Smart TV को देखिए.

    8K स्मार्ट टीवी (8K Smart TV)

    (इसे देखिए - Samsung 214 cm (85 inches) 8K Ultra Smart Neo QLED TV Price: Rs 11,49,990)

    8K रेजोल्यूशन 4K का एडवांस वर्जन है और 4K रेजोलयूशन की तुलना दो गुना ज्यादा शॉर्प होता है। यानी 8K टीवी का रेजोल्यूशन 7680x4320 होता है, इसलिए 8K स्क्रीन 4K टीवी की तुलना में बहुत ज्यादा डिटेल्ड और क्लीयर पिक्चर दिखाने का कार्य करता है। 8K डिस्प्ले में पिक्सेल की सटीक मात्रा स्क्रीन के आकार के आधार पर भिन्न होती है। 8K TV के पिक्चर बहुत ज्यादा रियल लगते हैं। इसमें हर छोटा विवरण स्क्रीन पर स्पष्ट दिखाई देता है।

    8K Smart TV की अच्छाई और बुराई

    (इसे देखिए - Hisense 189 cm (75 inches) 8K Ultra HD Smart Android QLED TV Price: Rs 3,49,990)

    अगर आप अपने होम थिएटर के लिए नई तकनीक चाहते हैं तो 8K Television आपके लिए बेस्ट है। 8K होम थिएटर के लिए उत्कृष्ट हैं, क्योंकि यह हाई रिजोल्यूशन के साथ ज्यादा स्पष्ट और ज्यादा नेचुरल पिक्चर देता है। इसमें उपलब्ध कलर की विस्तृत श्रृंखला के कारण तस्वीर ज्यादा नैचुरल होती है। हालाँकि भारत में बहुत ज्यादा 8K कंटेंट उपलब्ध नहीं है और इन टीवी की कीमत भी ज्यादा होती है। इस प्रकार की टीवी को अगर आप छोटी स्क्रीन में लेना चाहते हैं तो यह आदर्श नहीं है।

    4K Smart TV vs 8K Smart TV: निष्कर्ष

    जहां तक 4k TV vs 8k TV की बात है तो भारत में ज्यादातर एचडी या फिर उससे कम क्वालिटी के कंटेंट प्रसारित होते हैं। इसके साथ ही बहुत सारे कंटेंट ऐसे में भी हैं, जो 4K क्वालिटी में मिलते हैं, जिसमें यूट्यूब, अमेजन और नेटफ्लिक्स आदि शामिल हैं। 4K स्मार्ट टीवी में 8 मिलियन पिक्सल होते हैं, वहीं 8K स्मार्ट टीवी में 33 मिलियन पिक्सल होते हैं और बहुत महंगे हैं।

    (इसे देखिए - Sony Bravia 139 cm (55 inches) 4K Ultra HD Smart LED Google TV Price: Rs 64,990)

    भारत में 8के टीवी की कीमत कम से कम 65 इंच की स्क्रीन वाली Samsung Neo QLED TV के लिए 1,67,745 लाख रुपए है। वहीं 43 इंच की स्क्रीन साइज में TCL Smart TV के लिए केवल 21,990 रुपए से शुरू है। ऐसे में 8K का चयन करना मंहगा होगा और यह अभी के लिए एक अव्यवहारिक सौदा है।

    Best TV In India: कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

    यूं तो भारत में बहुत सारी कंपनियां टीवी सेट की पेशकश करते हैं, लेकिन यहां पर हम आपको चुनिंदा विकल्पों की जानकारी देने जा रहे हैं। 

    1. Haier 165 cm (65 inches) 4K Smart LED Google TV

    यह गूगल टीवी आपके लिए 65 इंच की स्क्रीन साइज में पेश किया जाता है और आपको घर पर ही थिएटर जैसा एक्सपीरिएंस देता है। इसे HD रेजोल्यूशन के साथ क्रिस्टल कलर मिला है।

    इस टीवी सेट को हाई डायनामिक रेंज कलर, बेहतर ब्राइटनेस और उत्कृष्ट कंट्रास्ट मिलता है, जो पिक्चर क्वालिटी को ज्यादा यथार्थवादी बनाता है। यह टीवी सेट ऑनलाइन स्ट्रीमिंग सर्विस, HDMI और USB सोर्स के साथ HDR कंटेंट को भी सपोर्ट करता है। Haier Smart TV Price: Rs 60,990.

    प्रमुख खासियत

    • कई OTT प्लेटफार्म का सपोर्ट
    • 3840x2160 की 4K रेजोल्यूशन
    • डॉल्बी एटमस के साथ 30 वॉट का स्पीकर

    अमेजन पर सभी Best 8K Smart TV को देखिए.

    Disclaimer: इस लेख में जिन प्रोडक्ट को शामिल किया गया है, उनकी कीमतें अमेजन के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। ऊपर दिए गए सभी प्रोडक्ट यूजर रेटिंग के आधार पर रखे गए हैं, जिनकी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवाद के लिए जागरण उत्तरदायी नहीं है।

    comedy show banner
    comedy show banner