विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्‍तराखंड चुनाव: हेम आर्य ने भाजपा से दिया इस्‍तीफा

By Sunil NegiEdited By:
Published: Sun, 22 Jan 2017 02:04 PM (IST)Updated: Mon, 23 Jan 2017 07:00 AM (IST)

उत्‍तराखंड विधानसभा चुनाव में टिकट ना मिलने से नाराज भाजपा नेता हेम आर्य ने संगठन से त्यागपत्र दे दिया। उन्‍होंने पार्टी पर जनता और उन्हें धोखा देने का आरोप लगाया।

उत्‍तराखंड चुनाव: हेम आर्य ने भाजपा से दिया इस्‍तीफा
उत्‍तराखंड चुनाव: हेम आर्य ने भाजपा से दिया इस्‍तीफा

नैनीताल, [जेएनएन]: शहर की विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट के प्रमुख दावेदार रहे हेम आर्य ने पार्टी पर जनता और उन्हें धोखा देने का आरोप लगाते हुए संगठन से त्यागपत्र दे दिया। हेम के साथ जिला उपाध्यक्ष हरगोविंद रावत, रतन सिंह, गणेश ग्याल समेत कई अन्य कार्यकर्ताओं ने इस्तीफा दे दिया।

माल रोड के रेस्टोरेंट में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में टिकट से वंचित हेम फफक फफक कर रो पड़े। बोले 22 साल तक पार्टी की सेवा की। भाजपा ने उन्हें आर्थिक तौर पर दोहन किया। दो बार उनकी पत्नी जिला पंचायत सदस्य नीमा आर्य को भाजपा द्वारा क्रोस वोटिंग कर हराकर धोखा किया गया, जबकि उन्हें कांग्रेस से जिला पंचायत अध्यक्ष का पद व एक करोड़ का ऑफर मिला, पर उन्होंने ठुकरा दिया।

यह भी पढ़ें: संयुक्त कमांडर्स कॉन्फ्रेंस: देवभूमि से ही खीचेंगे देश की सुरक्षा का खाका

बोले भाजपा में शामिल यशपाल आर्य ने उन्हें बैठने के एवज में 20 करोड़ का ऑफर दे दिया, पर वह निर्दलीय मैदान में उतरेंगे और 25 जनवरी को नामांकन कराएंगे। पिछले विस चुनाव में भाजपा के चंद कार्यकर्ताओं ने गद्दारी कर कांग्रेस का प्रचार कर उन्हें हराया। कहा कि निर्दलीय उतरने पर उन्हें धमकी दी जा रही है।

यह भी पढ़ें: संयुक्त कमांडर्स कॉन्फ्रेंस: देवभूमि से ही खीचेंगे देश की सुरक्षा का खाका

जान का खतरा है, इसलिए एसएसपी से सुरक्षा की मांग की जा रही है। बोले सर्वे रिपोर्ट तथा पैनल में एकमात्र नाम होने के बावजूद पैराशूट को प्रत्याशी बनाया गया।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड चुनाव: भाजपा में बुझ नहीं रही बगावत की आग

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड चुनाव 2017: बाकी छह सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी घोषित

उत्तराखंंड चुनाव से संबंधित खबरों केे लिए यहां क्लिक करेंं--

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।