यूपी चुनाव-2017: राजनाथ ने कहा, यूपी में देश की राजनीति की दिशा बदलने की क्षमता
राजनाथ सिंह ने मुलायम सिंह यादव के परिवार पर हमला बोला और कहा कि एक ही परिवार के 15 से 20 लोग सत्ता में काबिज हैं।
औरैया (जेएनएन)। देश के गृह मंत्री तथा लखनऊ से भारतीय जनता पार्टी के सांसद राजनाथ सिंह का मानना है कि उत्तर प्रदेश में देश की राजनीति कि दिशा बदलने की क्षमता है। राजनाथ सिंह आज भाजपा कैंडीडेट के पक्ष में चुनावी सभा करने समाजवादी पार्टी के गढ़ औरैया में थे।
राजनाथ ने औरैया के बिधूना में शिक्षा, रोजगार व किसान की बात की। राजनाथ ने मुलायम सिंह यादव के परिवार पर हमला बोला और कहा कि एक ही परिवार के 15 से 20 लोग सत्ता में काबिज हैं। फिर भी आपके क्षेत्र का विकास नहीं हुआ। यहां पर तो 70 साल में जितना विकास नहीं हुआ उतना ढाई वर्ष में हुआ है।
यह भी पढ़ें- यूपी चुनाव 2017: मायावती ने कहा, भाजपा से किसी भी कीमत पर समर्थन नहीं लेगी बसपा
उन्होंने लोगों से कहा कि केंद्र सरकार आपके विकास के लिए काम कर रही है। उत्तर प्रदेश में देश की राजनीति की दिशा बदलने की क्षमता है। इसी कारण केंद्र सरकार अब उत्तर प्रदेश में भी भाजपा की सरकार चाहती है। जिससे कि केंद्र की सभी योजना का लाभ लोगों तक पहुंचे। हम केंद्र सरकार की नीतियों से लोगों को बराबर अवगत करा रहे हैं। जनसभा संबोधित करते हुए कहा कि यूपी में देश व प्रदेश की राजनीति की दिशा बदलने की ताकत है। उन्होंने प्रदेश की जनता से अपना वोट सोच समझकर देने के लिए कहा। साथ ही बीजेपी की स्थिर सरकार बनाने में मदद करने की अपील की।
यह भी पढ़ें- यूपी चुनाव: अखिलेश यादव के मंत्री राम करन आर्या ने भाजपा को बताया बड़ा राक्षस
राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहली बार गैर कांग्रेसी पार्टी को पूर्ण बहुमत मिला। अटल बिहारी वाजपयी तथा नरेंद्र मोदी सरकार के किसी भी मंत्री के खिलाफ भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा, लेकिन पहले की सरकारों में लाखों करोड़ों के भ्रष्टाचार हुआ हैं। उन्होंने कहा कि पहले के नेता भ्रष्टाचार का आरोप लगने पर सत्ता को ठोकर मार देते थे, लेकिन पिछले कुछ समय में जीन पर आरोप लगे, उन्हें ऐसा करते नहीं देखा गया।
यह भी पढ़ें- यूपी चुनाव 2017: रामगोपाल बोले- मैं नीलकंठ हूं, मैंने अखिलेश को बचाया
इससे पहले गृहमंत्री ने मैनपुरी में जनसभा संबोधित करते हुए सपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुलायम ने साइकिल को पहले की पंचर कर दिया। आने वाले दिनों में सपा-बसपा के कीचड़ में भाजपा का कमल खिलने वाला है।
यह भी पढ़ें- यूपी चुनाव 2017: अखिलेश यादव ने कहा, मन की नहीं खेत की बात करिए मोदी जी