Move to Jagran APP

यूपी चुनाव : अखिलेश ने कहा, काफी लंबा होता है बुआ जी भाषण

अखिलेश यादव ने कहा कि इन दिनों बुआ जी (मायावती) प्रदेश में काफी बिजी हैं। एक दिन में कई जगह पर चुनावी सभा कर रही हैं।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Fri, 24 Feb 2017 02:47 PM (IST)Updated: Fri, 24 Feb 2017 03:23 PM (IST)
यूपी चुनाव : अखिलेश ने कहा, काफी लंबा होता है बुआ जी भाषण
यूपी चुनाव : अखिलेश ने कहा, काफी लंबा होता है बुआ जी भाषण
फैजाबाद (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पांचवें चरण के मतदान से पहले ताबड़तोड़ जनसभा करे रहे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज फैजाबाद में थे। समाजवादी पार्टी के नये मुखिया अखिलेश यादव के निशाने पर आज भाजपा के साथ बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती भी थीं। 
अखिलेश यादव ने कहा कि इन दिनों बुआ जी (मायावती) प्रदेश में काफी बिजी हैं। एक दिन में कई जगह पर चुनावी सभा कर रही हैं। हर जगह पर उनको समाजवादी पार्टी की सरकार में बुराई दिख रही हैं। हमारे काम को अपनी योजना बता रही हैं, लेकिन हकीकत तो सभी को पता है। उनको तो दूसरों का हर काम को अपना बताने की आदत सी है। बुआ जी इन दिनों काफी लंबा-लंबा भाषण पढ़ रही हैं। इतना लंबा भाषण पहले नहीं पढ़ती थी, लगता है उनका हार का खतरा काफी तेजी से महसूस होने लगा है। 
हमारी बुआ से भी सावधान रहना। कब भाजपा से रक्षाबंधन मना लें कोई भी भरोसा नहीं है। इससे पहले भी तीन बार रक्षाबंधन मना चुकी हैं। बुआ जी लम्बा भाषण देनी लगी हैं, विकास की भी बात करने लगी हैं। वह भाजपा के साथ मिलकर समाजवादी पार्टी को सत्ता में वापस लौटने से रोकने में लगी हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश के साथ देश में समाजवादियो के काम पर लोगों को भरोसा है। हमारी कथनी तथा करनी में फर्क नहीं होता है। हमारी 102 108 लोगो की मदद कर रही है। डायल 100 शुरू किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तो केवल उत्तर प्रदेश के थाने में उलझे है। हमको भरोसा है कि आने वाले समय डायल 100 और अपडेट होगा। पुलिस की बुराई डायल 100 खत्म करेगी। 
पीएम मोदी ने तो अच्छे दिन के बहाने सबको लाइन में लगा दिया। 15 लाख खाते में भेजने की कहा था लेकिन 15 हजार रुपया भी नहीं दिया। लोग लाइन में इतने देर तक लगे रहे कि बच्चा पैदा हो गया। हमने दो लाख रुपया देकर  मदद की। सर्जिकल स्ट्राइक व नोट बंदी पर गुमराह किया। नोट काला नही होता।लेन देन काला होता है। सब सुन चुके मन की बात। कौन समझा मन की बात। अब तो कर लो काम की बात। वज्ञापन की बात पर इमोशन हो गए हैं पीएम मोदी। 
अखिलेश ने कहा कि अब गाजीपुर बलिया तक एक्सप्रेस वे बनेगा। मेट्रो का काम गुजरात में नही हुआ। अब बुलेट ट्रेन का सपना दिखा रहे हैं। तीन साल में बुलेट ट्रेन नही आई। अगले दो साल में भी नही आएगी। डिजिटल इंडिया का सपना दिखाया। हमने लैपटॉप दिया। हमने कोई भेदभाव नही किया। जो अच्छे नंबर पाये है उनको लैपटॉप दिया है। अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश के साथ देश में समाजवादियो के काम पर लोगों को भरोसा है। हमारी कथनी तथा करनी में फर्क नहीं होता है। हमारी 102 108 लोगों की मदद कर रही है। डायल 100 शुरू किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तो केवल उत्तर प्रदेश के थाने में उलझे है। हमको भरोसा है कि आने वाले समय डायल 100 और अपडेट होगा। पुलिस की बुराई डायल 100 खत्म करेगी।
 पीएम मोदी ने तो अच्छे दिन के बहाने सबको लाइन में लगा दिया। 15 लाख खाते में भेजने की कहा था लेकिन 15 हजार रुपया भी नहीं दिया। लोग लाइन में इतने देर तक लगे रहे कि बच्चा पैदा हो गया। हमने दो लाख रुपया देकर  मदद की। सर्जिकल स्ट्राइक व नोट बंदी पर गुमराह किया। सभी को पता है कि नोट काला नही होता, लेन देन काला होता है। अब तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से यही कहना है कि सब सुन चुके मन की बात। कौन समझा मन की बात। अब तो कर लो काम की बात। पीएम मोदी तो विज्ञापन की बात पर इमोशन हो गए हैं।
अखिलेश ने कहा कि अब गाजीपुर बलिया तक एक्सप्रेस वे बनेगा। मेट्रो का काम गुजरात में नही हुआ। अब बुलेट ट्रेन का सपना दिखा रहे हैं। तीन साल में बुलेट ट्रेन नही आई। अगले दो साल में भी नही आएगी। पीएम ने डिजिटल इंडिया का सपना दिखाया। हमने लैपटॉप दिया। हमने कोई भेदभाव नही किया। जो अच्छे नंबर पाये है उनको लैपटॉप दिया है। अब तो सपा स्मार्ट फोन भी देगी। महिलाओं को मिलेगा प्रेशर कुकर। अयोध्या फैज़ाबाद को अच्छा शहर बनाएंगे।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.