विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 26, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP election 2017: जनता ने भाजपा को सत्ता सौंपने का मन बना लिया

By Nawal MishraEdited By:
Published: Sun, 26 Feb 2017 05:36 PM (IST)Updated: Sun, 26 Feb 2017 08:43 PM (IST)

अखिलेश सरकार में काम की जगह अपराध बोल रहे हैं। कानून व्यवस्था की स्थिति खराब है। इसके चलते जनता ने भाजपा को सत्ता सौंपने का मन बना लिया है।

UP election 2017: जनता ने भाजपा को सत्ता सौंपने का मन बना लिया
UP election 2017: जनता ने भाजपा को सत्ता सौंपने का मन बना लिया

लखनऊ (जेएनएन)। भाजपा ने छठे और सातवें चरण के प्रचार के लिए केंद्रीय मंत्रियों की फौज उतार रखी है। इनका कहना है कि सपा सरकार ने उत्तर प्रदेश मं विकास का पहिया रोक दिया है। इस सरकार में काम की जगह अपराध बोल रहे हैं। कानून व्यवस्था की स्थिति खराब है। बसपा ने भी प्रदेश को खूब लूटा गया है। इसके चलते जनता ने अब भाजपा को सत्ता सौंपने का मन बना लिया है। भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है।

यह भी पढ़ें- यूपी चुनावः डेढ़ हजार एंबुलेंस से समाजवादी शब्द हटाया गया

आमी नमामि गंगे में शामिल होगी :उमा भारती

केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने गोरखपुर में कहा कि सूबे का विकास प्रदेश सरकार ने रोक दिया है। आमी को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए नमामि गंगे परियोजना में शामिल किया किया जाएगा। साथ ही तरकुलानी रेगुलेटर के लिए प्लान तैयार होने जा रहा है। भाजपा चेहरा दिखा कर नहीं काम पर चुनाव लड़ती है और योगी भी मुख्यमंत्री बन सकते हैं। अखिलेश यादव ने बाप को पार्टी से निकाल दिया और राहुल के पास फटे कपड़ा के अलावा कुछ नहीं है। बसपा की मायावती मुख्यमंत्री रहने के दौरान मिस्टर इंडिया की तरह गायब हो गई। 

यह भी पढ़ें-यूपी चुनाव 2017: मायावती चाहे तो भाजपा के साथ डिप्टी सीएम बनें

मोदी सरकार पर नही भ्रष्टाचार का आरोपः राजनाथ

केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने कुशीनगर में जनसभा में कहा कि देश में भाजपा की बयार चल रही है तो उत्तर प्रदेश में भी बहनी चाहिए। जनता ने भाजपा को सत्ता सौंपने का मन बना लिया है। आजादी के बाद पहली बार संसद में भाजपा की सरकार बनी है। यह जनता के आशीर्वाद से संभव हुआ है। भाजपा के अटल या मोदी सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप नही लगा सकते । आज दुनिया में हम ताकतवर देश बनकर उभरे है।  

यह भी पढ़ें- इमरजेंसी लैंडिंगः हेलीकाप्टर हादसे में आजम खां बाल-बाल बचे

14 दिन के अंदर किसानों को भुगतान: स्मृति

महराजगंज जनासभा में केद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तो 14 दिन के अंदर किसानों को भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव यह करते हैं कि काम बोलता है, लेकिन प्रदेश में बिजली की यह स्थिति है कि जनरेटर से काम चलाना पड़ रहा है। उन्होंने बनारस में लोगों से पूछा की यहां चौबीस घंटे बिजली मिलती है कि नहीं, मैं मुख्यमंत्री से पूछना चाहती हूं की महराजगंज जिले में सपा के विधायक हैं , यहां चौबीस घंटे बिजली मिल रही ह  कि नहीं। 

यह भी पढ़ें-यूपी चुनाव 2017: कसाब यानी मतलब कंप्यूटर स्मार्टफोन और बहनों का कुकर

सपा-बसपा ने लूटा उत्तर प्रदेश : मनोज सिन्हा 

केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा देवरिया में सपा-बसपा पर जमकर बरसे। उन्होंने दोनों पार्टियों को प्रदेश लूटने वाला बताते हुए कहा कि एक ने प्रदेश में आतंकवाद को बढ़ावा दिया तो वहीं बसपा ने अब तक प्रदेश को लूटने का कार्य किया है। अब जो उत्तर प्रदेश में बचा है। उसे लूटने के लिए समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। यह वह पार्टी है जो 20 वर्षो से उत्तर प्रदेश की तस्वीर से बाहर है। ऐसे असहाय लोगों का साथ न करें जो उत्तर प्रदेश की तकदीर बदलने आए हैं। उन्होंने कहा कि गरीबी मिटाने के नाम पर प्रदेश के नौजवान बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता, लैपटाप देने का वादा करके उन्हें सपा ने भ्रमित किया है। अब वह बेरोजगारी भत्ता के लिए कतार में खड़ा होकर लाठिया खा रहे हैं, लेकिन पूछने वाला कोई नहीं है। 

यह भी पढ़ें- यूपी चुनाव 2017: एक्सप्रेसवे और मेट्रो रेल परियोजनाओं में भारी भ्रष्टाचार