विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 18, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा में टिकट बंटवारे से गौतमबुद्धनगर में BJP नेता के समर्थक नाराज

By JP YadavEdited By:
Published: Wed, 18 Jan 2017 02:03 PM (GMT+05:30)Updated: Wed, 18 Jan 2017 06:02 PM (GMT+05:30)

यूपी चुनाव में दादरी विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के नेता नवाब सिंह नागर का टिकट कटने से रोष है।

भाजपा में टिकट बंटवारे से गौतमबुद्धनगर में BJP नेता के समर्थक नाराज
भाजपा में टिकट बंटवारे से गौतमबुद्धनगर में BJP नेता के समर्थक नाराज

नोएडा (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 के लिए भारतीय जनता पार्टी की पहली सूची जारी होने के बाद कई जगहों पर टिकट बंटवारे को लेकर बवाल शुरू हो गया है। इस कड़ी में नोएडा में भी बुधवार को भाजपा में गुटबाजी देखने को मिली।

भाजपा द्वारा दादरी विधानसभा सीट से पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर को टिकट नहीं दिए जाने से नाराज सैकड़ों समर्थकों ने केंद्रीय मंत्री व क्षेत्रीय सांसद महेश शर्मा के खिलाफ डीएनडी पर प्रदर्शन किया। बुधवार सुबह दस बजे हजारों कार्यकर्ता आैर गुर्जर समाज के लोग डीएनडी पर एकत्र हुए। प्रदर्शन के बाद यहां से सभी लोगों ने भाजपा दिल्ली कार्यालय की आेर कूच किया।

भाजपा के एक कार्यकर्ता आेमकार भाटी ने बताया कि नवाब सिंह नागर का पार्टी ने टिकट काटा है, जो बहुत गलत फैसला है। यह सब एक केंद्रीय मंत्री की साजिश है। जीतने वाले नेता को टिकट नहीं दिया गया है। इसके लिए पार्टी कार्यकर्ता से लेकर गुर्जर समाज आहत है।

नवाब सिंह के नागर के समर्थकों का आरोप है कि भाजपा गुर्जर विरोधी है। वह अपने एक मंत्री के अापसी रंजिश को बढ़ावा देने के लिए एेसा कर रही है। उधर, भाजपा के कुछ नेताआें का कहना है कि भाजपा किसी समाज आैर धर्म के खिलाफ नहीं है। गुर्जर समाज के छह नेताआें को भाजपा ने अलग-अलग जगहों से टिकट दिया है। वहीं नवाब सिंह नागर का टिकट कटने से रोष है।

बता दें कि नवाब सिंह नागर की गिनती पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बड़े ओबीसी और गुर्जर नेता के रूप में होती है। पूर्व राजस्व मंत्री रवि गौतम का कहना है कि इस बार दादरी क्षेत्र में नवाब सिंह नागर के पक्ष में वोटरों का रुझान है। भाजपा और संघ के सर्वे में भी नवाब सिंह नागर को नंबर वन उम्मीदवार माना गया है।

समर्थकों का कहना है कि नवाब सिंह नागर इस जिले में भाजपा के सबसे पुराने नेता है। उनकी छवि पर कोई दाग नहीं है। उनके खिलाफ सीबीआइ ने कोई जांच नहीं की। उन्होंने नोएडा में भूमि घोटाले नहीं किए।