यूपी इलेक्शन : अगर सपा का चुनाव चिन्ह साइकिल निशान जब्त हुआ तो...
लोकदल के अध्यक्ष सुनील सिंह की ओर से सपा के मुखिया मुलायम सिंह यादव जैसे दिग्गज व समाजवादी को लोकदल का अध्यक्ष बनने का आमंत्रण मिलने के बाद लोगों के ज ...और पढ़ें

लखनऊ (राज्य ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश की सत्ता पर काबिज 25 वर्ष पुरानी समाजवादी पार्टी के दो फाड़ होने व लोकदल के अध्यक्ष सुनील सिंह की ओर से सपा के मुखिया मुलायम सिंह यादव जैसे दिग्गज व समाजवादी को लोकदल का अध्यक्ष बनने का आमंत्रण मिलने के बाद लोगों के जेहन में ढेरों सवाल कौंध रहे हैं। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी की इस रार का क्या अंजाम होगा।
कुछ सवालों के जवाब कुछ यूं है :
- मुलायम सिंह विकल्प के तौर पर लोकदल के चुनाव चिह्न का इस्तेमाल कर सकते हैं?
हां, कर सकते हैं। बशर्ते वह समाजवादी पार्टी छोड़कर खुद लोकदल में आ जाएं।
यह भी पढ़ें: UP Elections : अखिलेश के प्रचार अभियान की स्टार कैंपेनर होंगी डिंपल यादव
- मुलायम के उम्मीदवार लोकदल के चुनाव से लड़े तो वह किसके विधायक कह लाएंगे ?
दल-बदल कानून केमुताबिक लोकदल का 'हल चलाता किसान' चिह्न परजीते विधायक लोकदल के ही कहलाएंगे।
यह भी पढ़ें: अखिलेश रामगोपाल से अलग हो जाओ मुख्यमंत्री तुम्ही बनोगेः मुलायम
- लोकदल का नेतृत्व अपनी पार्टी मुलायम को सौंप दे तो?
जी, बिलकुल सौंप सकता है। इसके लिए पहले मुलायम सिंह यादव को वह समाजवादी पार्टी छोडऩी होगी, जिसके वह खुद संस्थापक हैं। मगर पहले लोकदल नेतृत्व को मुलायम को अपने दल में शामिल करना होगा, फिर लोकदल के अध्यक्ष यदि चाहें तो अपने दल के संविधान के मुताबिक अधिवेशन, संसदीय बोर्ड अथवा कार्यकारिणी के अनुमोदन से मुलायम सिंह को लोकदल का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाकर सारे अधिकार भी उन्हें दे सकते हैं।
यह भी पढ़ें: UP Election 2017: मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज कार्यकर्ताओं से मिलेंगे
- इस परिस्थिति में मुलायम क्या कहलाएंगे?
ऐसा हुआ तो मुलायम सिंह समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष के स्थान पर लोकदल के नेता हो जाएंगे। अखिलेश यादव स्वत: ही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हो जाएंगे।
- अगर मुलायम फिर अखिलेश के साथ आना चाहें तो ?
ऐसे में उन्हें लोकदल छोडऩा होगा और अखिलेश यादव चाहेंगे तभी वह उनके दल में आ सकेंगे।
यह भी पढ़ें: सुलह अब दरकिनार, दूसरे अभियान में लगे सपा मुखिया मुलायम

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।