विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Telangana Election 2023: तेलंगाना विधानसभा चुनाव की तैयारियां पूरी, 60 हजार बैलेट बॉक्स का होगा इस्तेमाल

By AgencyEdited By: Shalini Kumari
Published: Tue, 21 Nov 2023 04:31 PM (IST)

चुनावी राज्य तेलंगाना के लिए चुनाव आयोग ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए कहा कि अतिरिक्त मतपत्र इकाई आवश्यकताओं के ...और पढ़ें

तेलंगाना विधानसभा चुनाव की तैयारियां लगभग हुई पूरी
तेलंगाना विधानसभा चुनाव की तैयारियां लगभग हुई पूरी

पीटीआई, हैदराबाद। तेलंगाना में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। जानकारी के मुताबिक, 59,779 मतपत्र इकाइयों का उपयोग किया जाएगा और लगभग 2,290 प्रत्याशी मैदान में होंगे।

चुनाव आयोग ने जारी किया आदेश

मुख्य निर्वाचन अधिकारी की एक आधिकारिक प्रेस रिलीज के मुताबिक, चुनाव आयोग ने प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र में प्रतियोगियों की सूची के आधार पर, सरकारी प्रिंटिंग प्रेस में मतपत्रों की छपाई का आदेश जारी कर दिया है।

59 हजार से अधिक बैलेट बॉक्स का होगा इस्तेमाल

कल रात जारी प्रेस रिलीज में कहा गया है कि अतिरिक्त मतपत्र इकाई आवश्यकताओं के आधार पर, 16 जिलों को अंतिम अतिरिक्त 14,500 बीयू आवंटित किए गए हैं। इसमें कहा गया, "पहले स्तर की जांच (एफएलसी) के बाद, रैंडमाइजेशन और मतदान केंद्रों का आवंटन किया जाएगा। इस चुनाव में कुल 59,779 मतपत्र इकाइयों का उपयोग किया जाएगा।"

मतदाताओं को मिला चुनावी पर्चा

हैदराबाद और उसके पड़ोसी जिलों सहित सभी 33 जिलों के लिए निर्वाचन क्षेत्र-वार मतगणना केंद्रों की सूची को भी अंतिम रूप दे दिया गया है। प्रेस रिलीज में कहा गया है कि सुरक्षा सहित सभी आवश्यक व्यवस्था जारी हैं और अब तक 3.26 करोड़ पर्चियों में से 1.65 करोड़ (51 प्रतिशत) से अधिक मतदाताओं को वितरित की जा चुकी हैं और पूरा कार्य 23 नवंबर तक अस्थायी रूप से पूरा किया जाना है।

यह भी पढ़ें: Telangana Election 2023: विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का समर्थन करेगी डीएमके, कार्यकर्ताओं से की यह खास अपील

तेलंगाना में 40 विधानसभा सीटों के लिए 30 नवंबर को मतदान किया जाएगा। इसके बाद अन्य चुनावी राज्यों के साथ ही इन सीटों की मतगणना 3 दिसंबर को की जाएगी। 

यह भी पढ़ें: Telanagana Election 2023: तेलंगाना में सरकार बनी तो खत्म करेंगे मुस्लिम आरक्षण, अमित शाह ने कहा- धर्म आधारित रिजर्वेशन होगा खत्म

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।