विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Telangana Election 2023: विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का समर्थन करेगी डीएमके, कार्यकर्ताओं से की यह खास अपील

By Achyut KumarEdited By: Achyut Kumar
Published: Tue, 21 Nov 2023 03:45 PM (IST)

डीएमके ने एक्स पर किए गए एक पोस्ट में कहा- तेलंगाना में पार्टी के सभी विंग और कैडरों को आइएनडीआइए ...और पढ़ें

तेलंगाना में कांग्रेस का समर्थन करेगी डीएमके (फाइल फोटो)
तेलंगाना में कांग्रेस का समर्थन करेगी डीएमके (फाइल फोटो)

HighLights

  1. तेलंगाना में कांग्रेस का समर्थन करेगी डीएमके
  2. 30 नवंबर को तेलंगाना में डाले जाएंगे वोट
  3. बीआरएस, भाजपा और कांग्रेस के बीच त्रिस्तरीय मुकाबला

एएनआई, हैदराबाद। Telangana Assembly Election 2023: तेलंगाना विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ी खुशखबरी मिली हैं। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन की पार्टी डीएमके ने मंगलवार को कांग्रेस को समर्थन देने की घोषणा की। डीएमके ने एक्स पर किए गए एक पोस्ट में अपने सभी विंगों और कैडरों से कांग्रेस उम्मीदवारों को जीत दिलाने के लिए लगन से काम करने की अपील की है।

डीएमके ने क्या कहा?

डीएमके ने कहा- तेलंगाना में डीएमके पार्टी के सभी विंग और कैडरों को आइएनडीआइए ब्लॉक की ओर से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों की जीत के लिए प्रयास करना चाहिए। आगामी विधानसभा चुनाव में सभी डीएमके विंग और कैडरों को एक चुनाव कार्य समिति बनाने और कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों को बड़ी जीत दिलाने के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए कहा गया है।

तेलंगाना में विधानसभा चुनाव कब होगा?

तेलंगाना में 30 नवंबर को विधानसभा चुनाव होगा। मतगणना तीन दिसंबर को होगी। पिछली बार 2018 में हुए चुनाव में भारत राष्ट्र समिति (BRS), जिसे पहले तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) के नाम से जाना जाता था, ने कुल 119 सीटों में से 88 सीटों पर जीत हासिल की थी, जबकि कांग्रेस ने 19 सीटों पर जीत दर्ज की थी। बीआरएस को 47.4 फीसदी वोट मिले थे।

यह भी पढ़ें: Telangana Polls: KCR के सामने सत्ता बचाने से पहले सीट बचाने की चुनौती, क्या BJP-कांग्रेस के चक्रव्यूह का निकाल पाएंगे तोड़?

बीआरएस, भाजपा और कांग्रेस के बीच त्रिस्तरीय मुकाबला

तेलंगाना में सत्तारूढ़ बीआरएस, भाजपा और कांग्रेस के बीच त्रिस्तरीय मुकाबला है। सभी राजनीतिक दल जीत हासिल करने के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं। वे कोई भी कसर बाकी नहीं रख रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Telangana Election: केसीआर ने तेलंगाना के लोगों से किया वादा, कहा- BRS के दोबारा सत्ता में आने पर पूरे राज्य में होंगे फूड प्रोसेसिंग यूनिट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।