Telangana and Mizoram Exit Poll 2023 LIVE Updates: तेलंगाना में BRS का नहीं चला जादू, एग्जिट पोल में बहुमत की ओर कांग्रेस; मिजोरम में ZPM ने किया कमाल
Telangana and Mizoram Exit Poll Result 2023: तेलंगाना की सभी 119 सीटों पर मतदान के बाद पांच चुनावी राज्यों के नेताओं को तीन दिसंबर का बेसब्री से इंतजार है। वहीं, आज पांच चुनावी राज्यों के लिए एग्जिट पोल घोषित किए जाएंगे, जिससे विधानसभा चुनाव के नतीजों के संकेत मिलने की संभावना है। मालूम हो कि इन सभी राज्यों में 7 नवंबर से 30 नवंबर के बीच मतदान हुआ था, जबकि पांचों विधानसभा चुनावों के नतीजे रविवार 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।

Telangana and Mizoram Exit Poll Result 2023: तेलंगाना की 119 सीटों पर गुरुवार को मतदान हुआ। वहीं, मतदान के बाद राज्य के 2,290 उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम में कैद हो गया। तेलंगाना विधानसभा चुनाव के बाद सभी पांच राज्यों के लिए एग्जिट पोल जारी किए जाएंगे। मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और मिजोरम में नई सरकार किसकी बनेगी ये तो तीन दिसंबर को तय होगा। हालांकि, सभी राज्यों में हुए चुनावों को लेकर जारी एग्जिट पोल में संभावित सरकार किसकी बनेगी इसका अनुमान लगाया जा सकता है। मालूम हो कि इन सभी राज्यों में 7 नवंबर से 30 नवंबर के बीच मतदान हुआ था, जबकि पांचों विधानसभा चुनावों के नतीजे रविवार 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।
Telangana: तेलंगाना में आज सुबह 7 बजे से राज्य की सभी 119 विधानसभा सीटों के लिए मतदान शुरू हुई थी। राज्य में चुनाव करने एक्टर,राजनेताओं समेत आम नागरिक बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव आयोग के मुताबिक, राज्य की 106 सीटों पर सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक, जबकि उग्रवाद प्रभावित 13 निर्वाचन क्षेत्रों में सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक वोट डाले गए। राज्य में मतदान के लिए कुल 35655 केंद्र बनाए गए हैं। तेलंगाना में भारत राष्ट्र समिति (BRS), कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच सीधा मुकाबला है।
Mizoram: मिजोरम की 40 विधानसभा सीटों पर सात नवंबर को मतदान हो चुका है। प्रदेश में नई सरकार किसकी बनेगी ये तीन दिसंबर को मतगणना के बाद साफ हो जाएगा। वहीं, राज्य में हुए विधानसभा चुनावों को लेकर एग्जिट पोल जारी किया जाएगा, जिससे संभावित सरकार का अनुमान लगाया जा सकता है। मालूम हो कि राज्य के 8.52 लाख से अधिक मतदाताओं के मतदान के बाद सभी 174 उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम में कैद हो गया है।

तेलंगाना विधानसभा चुनाव के बाद गुरुवार को एग्जिट पोल जारी कर दिए गए। एग्जिट पोल के मुताबिक, राज्य में कांग्रेस की सरकार बनाने जा रही है।

Mizoram Exit Poll 2023 LIVE Updates: एग्जिट पोल में मिजोरम में किसी भी पार्टी को बहुमत मिलती नहीं दिख रही है।
ABP News-C Voter के एग्जिट पोल के मुताबिक, तेलंगाना में कांग्रेस भारी बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। C Voter के पोल के अनुसार, राज्य में कांग्रेस के खाते में 49-65, बीआरएस को 38-54, भाजपा को 5-13 और AIMIM को 5-9 सीटें मिल सकती है।
India Today-Axis My India के एग्जिट पोल में मिजोरम में ZPM भारी बहुमत से सरकार बना सकती है। एग्जिट पोल के मुताबिक, ZPM को 28-35, MNF को 3-7, कांग्रेस को 2-4 और भाजपा को 2 सीट मिल सकती है।
TIMES NOW-ETG के एग्जिट पोल के मुताबिक, तेलंगाना में कांग्रेस भारी बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। TIMES NOW के एग्जिट पोल में कांग्रेस एकतरफा 60-70 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है, जबकि बीआरएस के खाते में 37-45 सीट आ सकती है। वहीं, भाजपा को 6-8 सीटों पर संतुष्ट करना पड़ सकता है। एग्जिट पोल में AIMIM के खाते में 5-7 सीट मिल सकती है।
मिजोरम एग्जिट पोल में MNF और ZPM के बीच कांटे की टक्कर नजर आ रही है। ABP News-C Voter के एग्जिट पोल के मुताबिक, MNF को 15-21, ZPM को 12-18 और कांग्रेस को 2-8 सीट मिल सकती है। वहीं, इस एग्जिट पोल के मुताबिक, राज्य में भाजपा का खाता खुलता हुआ नहीं दिख रहा है।
TIMES NOW-ETG के एग्जिट पोल में मिजोरम में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिलती दिख रही है। एग्जिट पोल के मुताबिक, राज्य में त्रिकोणीय समीकरण बनती दिख रही है। मिजोरम में MNF को 14-18 सीट , ZPM को 10-14 सीट, कांग्रेस को 9-13 सीट मिल सकती है। वहीं, राज्य में भाजपा को सिर्फ दो सीटों पर ही संतोष करना पड़ सकता है।
Mizoram Exit Poll 2023 LIVE Updates: Republic TV- Matrize के एग्जिट पोल में मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) बहुमत की ओर बढ़ती नजर आ रही है। एग्जिट पोल की मानें तो राज्य में एमएनएफ को 17-22 सीट मिल सकती है। वहीं, ZPM के खाते में 7-12 सीट आ सकती है, जबकि कांग्रेस के खाते में 7-10 सीट और भाजपा के खाते में 1-2 सीट मिल सकती है।
Telangana Exit Poll: के एग्जिट पोल में तेलंगाना में कांग्रेस को भारी बहुमत मिल सकती है। एग्जिट पोल की माने तो राज्य में कांग्रेस भारी बहुमत से सरकार बना सकती है। वहीं, बीआरएस के खाते में 33 सीट आ सकती है, जबकि भाजपा को 7 सीट मिल सकती है।
Mizoram Exit Poll 2023 LIVE Updates: मिजोरम की सभी 40 सीटों पर एग्जिट पोल सामने आ गए हैं। Jan Ki Baat द्वारा जारी एग्जिट पोल में जोरम पीपुल्स मूवमेंट (ZPM) को बहुमत मिलती नजर आ रही है। वहीं, पोल के मुताबिक, MNF को 10-14 सीट मिल सकती है, जबकि कांग्रेस को राज्य में 5-9 सीट मिलने का अनुमान है। वहीं, भाजपा को सिर्फ दो सीटों पर ही संतोष करना पड़ सकता है।
तेलंगाना चुनाव के बाद राज्य की सभी 119 सीटों पर एग्जिट पोल जारी कर दिए गए हैं। इंडिया टीवी सीएनएक्स और Republic TV- Matrize के एग्जिट पोल में राज्य में कांग्रेस की सरकार बनती नजर आ रही है। वहीं, एग्जिट पोल पर तेलंगाना के मंत्री और बीआरएस नेता केटीआर राव ने प्रतिक्रिया दिया है। उन्होंने एग्जिट पोल को अतार्किक करार देते हुए कहा कि राज्य में कई जगहों पर लोग अभी भी मतदान कर रहे हैं। उन्होंने चुनाव आयोग द्वारा साढ़े पांच बजे तक एग्जिट पोल जारी करने के फैसले को भी हास्यास्पद करार दिया। उन्होंने आगे कहा कि मैं पार्टी के कार्यकर्ताओं को बताना चाहता हूं कि इस एग्जिट पोल पर भरोसा न करें।
#WATCH | On exit polls, Telangana Minister and BRS leader KTR Rao says, "This is an illogical exit poll. People are still voting... It is ridiculous of the Election Commission of India also basically to allow for exit polls at 5:30 when people are queuing up to vote till 9pm. I… pic.twitter.com/ysQNVjXW8U
— ANI (@ANI) November 30, 2023
Republic TV- Matrize के एग्जिट पोल में तेलंगाना में कांग्रेस की सरकार बनने की संभावना जताई जा रही है। बीआरएस को 46-56, कांग्रेस को 58-68, जबकि भाजपा को 4-9 और AIMIM को 5-7 सीट मिलती नजर आ रही है।
Telangana Exit Poll: तेलंगाना की सभी 119 सदस्यीय विधानसभा के एग्जिट पोल सामने आ गए हैं। TV9 भारतवर्ष और पोलस्टार्ट के एग्जिट पोल में तेलंगाना में बीआरएस और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। एग्जिट पोल में बीआरएस को 48-58 और कांग्रेस को 49-59 सीट मिल सकती है। वहीं, भाजपा को राज्य में सिर्फ 5-10 सीट पर ही संतोष करना पड़ सकता है, जबकि AIMIM के खाते में 6-8 सीट मिल सकती है।
Telangana Exit Poll Result 2023: Jan Ki Baat एग्जिट पोल में तेलंगाना में बीआरएस और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर दिख रही है। राज्य में बीआरएस को 40-55 सीट और कांग्रेस को 48-64 सीट मिलने की संभावना है। वहीं, भाजपा को 7-13 और AIMIM को 4-7 सीट मिल सकती है।
Telangana Exit Poll Result 2023: मिजोरम विधानसभा चुनाव के बाद सभी 119 सीटों पर एग्जिट पोल घोषित कर दिए गए हैं। इंडिया टीवी सीएनएक्स के मुताबिक, राज्य में कांग्रेस की सरकार बनती हुई नजर आ रही है। राज्य में कांग्रेस को 63-79 सीट मिलने की संभावना है। वहीं, बीआरएस को 31-47 और भाजपा को 2-4 सीट मिल सकती है, जबकि अन्य को 5-7 सीट मिलने की संभावना है।
मिजोरम की सभी 40 सीटों पर एग्जिट पोल आ गए हैं। इंडिया टीवी के एग्जिट पोल के मुताबिक, एमएनएफ को 14-18 सीट मिलने की संभावना है। वहीं, जोरम पीपुल्स मूवमेंट (ZPM) को 12-16 सीट मिल सकती है। मिजोरम में कांग्रेस को 8-10, जबकि भाजपा को दो सीट मिलने की संभावना है।