विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 04, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तमिलनाडु में जीत के बाद एम.के स्टालिन ने दिया मीडियाकर्मियों की तरफ ध्यान, बोले- फ्रंटलाइन वर्कर माने जाने पर हो विचार

By Pooja SinghEdited By:
Published: Tue, 04 May 2021 10:11 AM (IST)

तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव जीत में परचम लहराने के बाद डीएमके चीफ एक्शन में आ गए हैं। बिहार मध्य प्रदेश ...और पढ़ें

एम.के स्टालिन ने दिया मीडियाकर्मियों की तरफ ध्यान, बोले- फ्रंटलाइन वर्कर माने जाने पर हो विचार
एम.के स्टालिन ने दिया मीडियाकर्मियों की तरफ ध्यान, बोले- फ्रंटलाइन वर्कर माने जाने पर हो विचार

चेन्नई, एएनआइ। तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव जीत में परचम लहराने के बाद डीएमके चीफ एक्शन में आ गए हैं। बिहार, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और ओडिशा के बाद एमके स्टालिन ने तमिलनाडु में सभी मीडियाकर्मी को फ्रंटलाइन वर्कर माने जाने पर विचार की बात कही। बता दें कि बीते दिन ही मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में मान्यता प्राप्त मीडियाकर्मी को फ्रंटलाइन वर्कर घोषित किया था। हालांकि, इससे पहले कई राज्य मान्यता प्राप्त मीडियाकर्मी को कोरोना काल में फ्रंटलाइन वर्कर घोषित कर चुके हैं। 

बता दें कि हाल ही में जाने-माने पत्रकार रोहित सरदाना की मौत भले ही हार्ट -अटैक से हुई हो, लेकिन वह भी कोरोना संक्रमित थे। उनकी मौत ने पूरे मीडिया जगत को हिला कर रख दिया था। राष्ट्र्रपति रामनाथ कोविन्द से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी मौत पर दुख जताया था। रोहित सरदाना कोरोना काल में भी लगातार आम-जनता तक खबरें पहुंचाने के लिए कार्य कर रहे थे। इसके अलावा ना जाने कितने पत्रकार देश के लोगों को सही और निष्पक्ष सूचना देने के लिए कोरोना काल में भी लगे हुए हैं। यही वजह है कि उन्हें भी फ्रंटलाइन वर्कर कहना गलत नहीं होगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।