Rajasthan Election Result 2023: चुनाव परिणाम से पहले राजस्थान में बढ़ी हलचल, सीएम गहलोत के बाद राज्यपाल से मिलने पहुंची वसुंधरा राजे
राजस्थान में चुनाव परिणामों से पहले पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात की। हालांकि उनकी इस मुलाकात के कई राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं। लेकिन उन्होंने इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया है। वहीं इससे पहले सीएम गहलोत ने राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात की थी। ज्यादातर सर्वे के मुताबिक राज्य में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनती दिखाई दे रही है।

एएनआई, जयपुर। राजस्थान में चुनाव परिणामों से पहले काफी हलचल बढ़ गई है। चुनाव के नतीजे तीन दिसंबर को सामने आएंगे। इससे पहले राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए आए एग्जिट पोलों ने प्रत्याशियों और पार्टियों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। वहीं चुनाव के नतीजे आने से पहले राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात की।
वसुंधरा राजे ने कही ये बाद
हालांकि उनकी इस मुलाकात के कई राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं। लेकिन उन्होंने इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया है। वहीं, इससे पहले सीएम गहलोत ने राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात की थी। ज्यादातर सर्वे के मुताबिक, राज्य में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनती दिखाई दे रही है।
मुलाकात की जानकारी वसुंधरा राजे ने अपने एक्स पर दी और कहा कि उन्होंने जयपुर स्थित राजभवन पहुंचकर राज्यपाल कलराज मिश्र से शिष्टाचार मुलाकात की।
अशोक गहलोत ने राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात की
इससे पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को राजभवन में राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात की थी। इसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी एक्स पर दी। उन्होंने एक्स पर एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था कि आज माननीय राज्यपाल कलराज मिश्र से शिष्टाचार मुलाकात हुई। इस दौरान राज्य के महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।