Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Rajasthan Election: गहलोत और पायलट के बीच CM पद को लेकर सियासी घमासान शुरू,अब बन रहे ये समीकरण

    By Paras PandeyEdited By: Paras Pandey
    Updated: Fri, 22 Sep 2023 08:09 AM (IST)

    Rajasthan Election राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही खींचतान के बीच विधानसभा में उप नेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि पार्टी का आलाकमान मजबूत है जिसके माथे पर तिलक लग जाएगा वही सीएम बनेगा। पार्टी में कोई चूं भी नहीं करेगा। भाजपा में सीएम पद को लेकर कोई विवाद नहीं है।

    Hero Image
    गहलोत और पायलट के बीच CM पद को लेकर सियासी घमासान शुरू ( फइल फोटो)

    जयपुर ,जागरण संवाददाता। राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही खींचतान के बीच विधानसभा में उप नेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि पार्टी का आलाकमान मजबूत है, जिसके माथे पर तिलक लग जाएगा, वही सीएम बनेगा। पार्टी में कोई चूं भी नहीं करेगा। भाजपा में सीएम पद को लेकर कोई विवाद नहीं है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पूनिया ने अलवर में मीडिया से बात करते हुए कहा कि विवाद तो कांग्रेस में है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट आपस में झगड़ रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की चर्चा करते हुए पूनिया ने कहा कि 2003 के विधानसभा चुनाव में वसुंधरा का ग्लैमर था। 

    उन्होंने पहली बार परिवर्तन यात्रा का नेतृत्व किया था। ऐसा नेता नेतृत्व करता है तो उसका आकर्षण होता है। वसुंधरा की लोकप्रियता अभी खत्म नहीं हुई है। अब सभी नेता एकजुट होकर चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम और काम पर लड़कर चुनाव जीतेगी। गहलोत सरकार से बर्खास्त मंत्री राजेंद्र गुढ़ा द्वारा उठाए गए लाल डायरी के मुद्दे की चर्चा करते हुए कहा कि जनता कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार के बारे में जानती है। गोगामेड़ी से चार सितंबर को प्रारंभ हुई भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा में पूनिया शामिल हुए थे।