विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rajasthan Election 2023: अंतिम क्षण तक चलता रहा टिकट और पार्टी बदलने का दौर, आरएलपी ने 123 तो बसपा ने 200 सीटों पर उतारे प्रत्याशी

By Jagran NewsEdited By: Jeet Kumar
Published: Tue, 07 Nov 2023 05:30 AM (IST)

राजस्थान की दो सौ सीटों में से आरएलपी ने 123 और बसपा ने सभी दो सौ सीटों पर प्रत्याशी घोषित ...और पढ़ें

राजस्थान में आरएलपी ने 123 तो बसपा ने 200 सीटों पर उतारे प्रत्याशी
राजस्थान में आरएलपी ने 123 तो बसपा ने 200 सीटों पर उतारे प्रत्याशी

जागरण संवाददाता,जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी बदलने और नेताओं के पार्टियां बदलने का दौर नामांकन पत्र दाखिल करने के अंतिम दिन सोमवार सुबह तक चलता रहा। भाजपा ने मसूदा सीट से पूर्व में घोषित अभिषेक सिंह का टिकट काटकर वीरेंद्र सिंह कानावत को प्रत्याशी घोषित किया है। अभिषेक को टिकट काटने की सूचना मिली तब वे नामांकन पत्र दाखिल करने की तैयारी कर रहे थे।

उधर भाजपा से टिकट नहीं मिलने पर पूर्व विधायक जालम सिंह रावलोत और तरूण राय कागा राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) में शामिल हो गए। आरएलपी अध्यक्ष हनुमान बेनीवाल ने कागा को चौहटन और रावलोत को शिव सीट से प्रत्याशी घोषित किया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता परसराम मोरिदया को जब पार्टी ने टिकट नहीं दिया तो सोमवार सुबह उनके बेटे महेश मोरदिया आरएलपी में शामिल हो गए।

आरएलपी ने 123 और बसपा ने सभी दो सौ सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए

आरएलपी ने उन्हे धोंद सीट से टिकट दिया है। इससे रविवार देर रात आरएलपी ने चौमू से छुट‌्टन यादव, पचपदरा से थान सिंह राजपुरोहित, अलवर ग्रामीण से मुकेश कुमार खटीक, बांदीकुई से पंकज कुमार शर्मा, आमेर से विनोद जाट, पिलानी से रामस्वरूप सिंह मेघवाल, बस्सी से सुरेश कुमार मीणा, विद्याधर नगर से मोनिका चंदेल, नोहर से नारायण स्वामी, सिवाना से महेंद्र कुमार जैन, बाड़मेर से जोगाराम डूडी, रायसिंह नगर से दर्शन सिंह बावरी और राजगढ़ लक्ष्मणगढ़ से सुनीता मीणा को टिकट दिया है। प्रदेश की दो सौ सीटों में से आरएलपी ने 123 और बसपा ने सभी दो सौ सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए हैं।