विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rajasthan Election: Rahul Gandhi ने की महिलाओं को 10 हजार रुपये देने की घोषणा, बोले- दोबारा सरकार बनते ही करेंगे ये काम

By Mahen KhannaEdited By: Mahen Khanna
Published: Sun, 19 Nov 2023 02:58 PM (IST)

Rajasthan Assembly Election 2023 राहुल गांधी ने रैली में भाजपा पर आरोप लगाया कि वह दो हिंदुस्तान बनाना चाहती है ...और पढ़ें

Rajasthan Assembly Election 2023 राहुल का पीएम मोदी पर निशाना।
Rajasthan Assembly Election 2023 राहुल का पीएम मोदी पर निशाना।

एजेंसी, दौसा। Rajasthan Assembly Election 2023 कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दौसा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए बड़ी घोषणा की। राहुल ने कहा कि कांग्रेस अगर दौबारा राजस्थान में सरकार बनाती है तो वो महिलाओं के बैंक खातों में प्रति वर्ष 10,000 रुपये ट्रांसफर करेगी।

सिलेंडर मिलेगा सस्ता

राहुल ने इसी के साथ कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर सिलेंडर 500 रुपये का होगा। राहुल ने कहा कि हमने पूरे राजस्थान में अंग्रेजी स्कूल बनाए हैं और वो काम आगे भी जारी रहेगा। राहुल ने पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने पुरानी पेंशन योजना रद्द कर दी, लेकिन हमने इसे राजस्थान में लागू कर दिया है, जिससे लाखों लोगों को फायदा हुआ।

अदाणी मामले पर घेरा

राहुल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उन पर कारोबारी गौतम अदाणी के लिए चौबीसों घंटे काम करने का आरोप लगाया। रैली को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री को 'भारत माता की जय' के बजाय 'अदाणी जी की जय' कहना चाहिए, क्योंकि वह उनके लिए काम करते हैं।

उन्होंने कहा कि गरीब, किसान, मजदूर ही 'भारत माता' हैं और भारत माता की 'जय' तब होगी जब देश में इन वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित होगी।

जाति जनगणना का उठाया मुद्दा

राहुल गांधी ने भाजपा पर यह भी आरोप लगाया कि वह दो 'हिंदुस्तान' बनाना चाहती है, एक अडानी के लिए और दूसरा गरीबों के लिए। कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि चाहे कुछ भी हो जाए, पीएम मोदी जाति जनगणना नहीं कराएंगे। उन्होंने कहा कि यह केवल राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी कर सकती है।