विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rajasthan Election 2023: बीकानेर में रोड शो के बाद PM Modi का भाजपा कार्यकर्ताओं को खास निर्देश

By AgencyEdited By: Shalini Kumari
Published: Tue, 21 Nov 2023 09:22 AM (IST)

बीकानेर के रोड शो के बाद पीएम मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि रोड ...और पढ़ें

भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के निर्देश का तत्काल प्रभाव से किया पालन
भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के निर्देश का तत्काल प्रभाव से किया पालन

HighLights

  1. भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के निर्देश का तत्काल प्रभाव से किया पालन
  2. जयपुर शहर के परकोटा क्षेत्र में पीएम मोदी का रोड शो

एजेंसी, जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर बीते सोमवार को बीकानेर में पीएम मोदी का रोड शो आयोजित किया गया था। इस रोड शो के बाद पीएम मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को एक खास निर्देश जारी किया है।

दरअसल, रोड शो के बाद पीएम मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि रोड शो के पूरे रास्ते में तेजी से सफाई अभियान चलाया जाए। पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता तुरंत हरकत में आए। इस निर्देश के बाद रात में ही पूरे मार्ग की सफाई की गई।

जयपुर में होगी चुनावी रैली

राजस्थान विधानसभा चुनाव में भाजपा पूरी ताकत से चुनावी प्रचार करने में जुटी हुई है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, केन्द्रीय मंत्री, यहां तक कि कई बार खुद पीएम मोदी राज्य का दौरा कर चुके हैं। पिछले कई दिनों से लगातार पीएम मोदी राज्य के अलग-अलग जिलों में पहुंचकर लोगों को संबोधित कर रहे हैं। आज मंगलवार को फिर से प्रदेश दौरे पर हैं।

जयपुर शहर के परकोटा क्षेत्र में पीएम मोदी का रोड शो शाम 6 बजे आयोजित किया जाएगा, जिसकी पूरी व्यवस्था कर ली गई है। रोड शो के बाद पीएम मोदी जयपुर के आराध्य देव माने जाने वाले गोविंद देवजी मंदिर और मोती डूंगरी गणेश मंदिर में भी दर्शन करेंगे। यहां उनका कार्यक्रम समाप्त होगा और वह दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

यह भी पढ़ें: Rajasthan polls: 'योगी आदित्यनाथ से पूछो.. कहते हैं हिंदुस्तान-पाकिस्तान' सचिन पायलट ने भाजपा पर लगाया आरोप

25 नवंबर को होगा मतदान

राजस्थान के 230 सीटों के लिए 25 नवंबर को एक ही चरण में मतदान किया जाएगा। इसके बाद 3 दिसंबर को अन्य चुनावी राज्यों के साथ ही इसके परिणामों की घोषणा की जाएगी। मालूम हो कि चुनाव आयोग ने पहले मतदान के लिए 23 नवंबर की तारीख तय की थी, लेकिन बाद में किन्हीं कारणों से इसमें बदलाव किया गया है।

यह भी पढ़ें: Rajasthan Polls: 'ढोंगी लोगों के झांसे में मत आओ'; खरगे बोले- कांग्रेस में जान देने वाले और BJP में लेने वाले हैं

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।