विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rajasthan polls: 'योगी आदित्यनाथ से पूछो.. कहते हैं हिंदुस्तान-पाकिस्तान' सचिन पायलट ने भाजपा पर लगाया आरोप

By AgencyEdited By: Nidhi Avinash
Published: Mon, 20 Nov 2023 04:27 PM (IST)

राजस्थान में विधानसभा चुनाव (Rajasthan Assembly polls 2023) 25 नवंबर को होने वाले है। इसी को देखते हुए भाजपा और ...और पढ़ें

सचिन पायलट ने भाजपा पर लगाया आरोप (Image: ANI)
सचिन पायलट ने भाजपा पर लगाया आरोप (Image: ANI)

HighLights

  1. राजस्थान में विधानसभा चुनाव 25 नवंबर को होने वाले है
  2. वोटों की गिनती तीन दिसंबर को चार अन्य राज्यों के वोटों के साथ होगी
  3. धर्म और जाति के आधार पर मांगते हैं वोट: प्रियंका गांधी

एएनआई, केकड़ी (राजस्थान)। Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव 25 नवंबर को होने वाले है और वोटों की गिनती तीन दिसंबर को चार अन्य राज्यों के वोटों के साथ होगी।

इस कड़ी में भाजपा और कांग्रेस जमकर चुनावी रैली कर रही है। एक तरफ आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हनुमानगढ़ में जनसभा को संबोधित कर कांग्रेस और गहलोत सरकार पर जमकर आरोप लगाए। तो वहीं, कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने भी केकड़ी में जनसभा को संबोधित कर भाजपा पर हमला बोला।

योगी आदित्यनाथ से पूछो..

सचिन पायलट ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि 'योगी आदित्यनाथ यहां आए थे, उनसे पूछो कि यहां पर LPG सिलेंडर 1100 रुपये में क्यों बिक रहा है? तो वे कहते हैं हिंदुस्तान-पाकिस्तान...हम पूछते हैं कि किसानों के खिलाफ आपने 3 काले कानून क्यों बनाएं, तो जवाब आता है मंदिर और मस्जिद।'

धर्म और जाति के आधार पर मांगते हैं वोट

वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा, 'आपको सोचना पड़ेगा कि धर्म और जाति की बात चुनाव के समय क्यों होती है। असली नेता जिसने आपके लिए काम किया है वे काम के आधार पर वोट मांगते हैं। भाजपा मध्य प्रदेश में 18 साल से सरकार है लेकिन वे जब मंच पर खड़े होते हैं, एक काम का नाम नहीं लेते। वहां भी वे धर्म और जाति के बारे में बात करते हैं और उसी के आधार पर वोट मांगते हैं।'

पीएम मोदी का पलटवार

हनुमानगढ़ में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 'मैं आपको गारंटी देने आया हूं जिसने भी गरीबों को लूटा है उसे छोड़ा नहीं जाएगा। यहां राजस्थान में भी वह दिन दूर नहीं, जब गरीबों को लूटने वाले सलाखों के पीछे होंगे।'

बता दें कि आज पीएम मोदी ने राजस्थान के हनुमानगढ़ के अलावा पाली में भी जनसभा को संबोधित किया और गहलोत सरकार पर जमकर बरसे। पीएम मोदी ने कहा कि मैंने सुना है कि यहां खुद को जादूगर कहने वाले CM अपनी हार से इतने बौखला गए हैं कि उन्होंने मीडिया को भी धमकाना शुरू कर दिया है।

पीएम मोदी ने किया लाल डायरी का जिक्र

पीएम मोदी ने कहा, लेकिन लोग बताते हैं कि लाल डायरी के पन्नों और गणपति प्लाजा से निकलते माल की खबरों पर यहां अघोषित प्रतिबंध लग गया है। मीडिया को दबाकर इनसे जुड़ी खबरें दिखाने से रोका जा रहा है। जिनकी नैया को जनता ने डुबाने का ठान लिया है वो कांग्रेस पैसे देकर अखबारों में फर्जी लहर चलवा रही है। अरे जादूगर साहब आपका जादू आपकी काली कमाई के सच को दबा नहीं सकता है।'

सनातन को खत्म करने का ऐलान कर रहे कांग्रेस

पीएम मोदी ने आगे कहा कि कांग्रेस और उसके घमंडिया गठबंधन की ये पहली हरकत नहीं है सनातन को लेकर इन्होंने क्या-क्या कहा है ये पूरे देश ने देखा है। कांग्रेस और उसके साथी सनातन को खत्म करने का ऐलान कर रहे हैं। सनातन को खत्म करने का मतलब है राजस्थान की संस्कृति को खत्म करना। क्या आप ये करने देंगे?"

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अनूपगढ़ से कहा कि हमारे प्रधानमंत्री उन क्षेत्रों में हर जगह जा रहे हैं जहां चुनाव हैं। उन्होंने वो बातें कहना बंद कर दिया है जो वो कहा करते थे। वो कहते थे कि विदेश से काला धन वापस लाकर सबको 15 लाख रुपए दूंगा। खरगे ने कहा, वो (पीएम मोदी) कहते थे कि हर साल युवाओं को 2 करोड़ नौकरियां देंगे। अब दस साल पूरे होने जा रहे हैं। किसानों से कहा कि मोदी सरकार किसानों की आय दोगुनी करेगी। क्या ऐसा हुआ?

यह भी पढ़े: राजस्थान के अलवर में योगी आदित्यनाथ ने उठाया राम मंदिर का मुद्दा, कहा- कांग्रेस रामनवमी के जुलूस पर बैन लगाती है

यह भी पढ़े: Assembly Election: पांचों चुनावी राज्यों में 1,760 करोड़ से अधिक की हुई जब्ती, 2018 की तुलना में 7 गुना इजाफा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।