विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राजस्थान के अलवर में योगी आदित्यनाथ ने उठाया राम मंदिर का मुद्दा, कहा- कांग्रेस रामनवमी के जुलूस पर बैन लगाती है

By Achyut KumarEdited By: Achyut Kumar
Published: Mon, 20 Nov 2023 04:01 PM (IST)

राजस्थान के अलवर में जनसभा को संबोधित करते हुए यूप सीएम योगी आदित्यनाथ ने राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर जमकर ...और पढ़ें

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला

HighLights

  1. यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर बोला हमला
  2. योगी आदित्यनाथ ने कहा- राजस्थान में रामनवमी के जुलूस पर बैन लगाया जाता है
  3. भाजपा की डबल इंजन सरकार अयोध्या में कर रही राम मंदिर का निर्माण: योगी

डिजिटल डेस्क, जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव (Rajasthan Assembly Election) में अब कुछ ही दिन बचे हैं। लिहाजाा, सभी राजनीतियों दलों ने चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इसी कड़ी में भाजपा के चुनावी प्रचार को धार देने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) सोमवार को अलवर पहुंचे, जहां उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।

'राम के बिना हमारा कोई काम ही नहीं होता'

योगी आदित्यनाथ ने अलवर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हम हिंदुस्तान में रहते हैं। राजस्थान में रहते हैं। यहां सुबह राम-राम से होता है, दिनचर्या शुरू होती है तो राम नाम से... अंतिम यात्रा भी राम नाम से शुरू होती है। राम के बिना हमारा कोई काम ही नहीं होता, लेकिन राम नवमी के जुलूस पर यहां बैन लगाया जाता है और कर्फ्यू लग जाता है।

यह  भी पढ़ें: 'कांग्रेस सरकार का रिपोर्ट कार्ड जीरो बटे सन्नाटा है', राजनाथ बोले- राजस्थान में युवाओं के भविष्य के साथ हुआ खिलवाड़

'रामनवमी के जुलूस पर बैन लगाती है कांग्रेस'

योगी ने कहा कि एक तरफ कांग्रेस राम नवमी के जुलूस पर बैन लगाती है। वहीं, दूसरी तरफ भाजपा की डबल इंजन की सरकार अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण करती है।

'कांग्रेस की सरकार में पनपे माफिया'

यूपी सीएम ने कहा कि पांच वर्ष में कांग्रेस की सरकार में माफिया पनपे हैं। खनन माफिया, भूमाफिया, नकल माफिया और न जाने कौन-कौन से नए माफिया हैं। इन्हीं माफियाओं के लिए यूपी में गुंडा एक्ट लगाया है। 

यह भी पढ़ें: Rajasthan Election 2023: अजमेर संभाग की 29 में से सात सीटों पर RLP का दबदबा, कांग्रेस और BJP को दे रही टक्कर

राजस्थान में कब चुनाव होगा?

राजस्थान नें विधानसभा चुनाव 25 नवंबर को होंगे। नतीजे तीन दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। राज्य में इस समय कांग्रेस की सरकार है। यहां 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।