यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Assembly Election: पांचों चुनावी राज्यों में 1,760 करोड़ से अधिक की हुई जब्ती, 2018 की तुलना में 7 गुना इजाफा
Assembly Election 2023 न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार भारत निर्वाचन आयोग का कहना है कि चुनाव की घोषणा के बाद ...और पढ़ें

एएनआई, नई दिल्ली। विधानसभा चुनाव कई राज्यों में हो चुकी है तो कई राज्यों में होनी है। इस बीच भारत निर्वाचन आयोग ने जानकारी दी है कि कई राज्यों में करोड़ों रुपये जब्त किए गए हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार भारत निर्वाचन आयोग का कहना है कि चुनाव की घोषणा के बाद से छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना, मध्य प्रदेश और मिजोरम में 1,760 करोड़ रुपये से अधिक की जब्ती की गई है, जो पिछली बार की गई जब्ती से 7 गुना (239.15 करोड़ रुपये) से अधिक है। इन राज्यों में पिछली बार 2018 में विधानसभा चुनाव हुए थे।
चुनाव आयोग ने सोमवार को जब्ती की जानकारी देते हुए कहा कि पांच राज्यों में मतदाताओं को लुभाने के उद्देश्य से अब तक 1,760 करोड़ रुपये से अधिक की मुफ्त वस्तुएं, ड्रग्स, नकदी, शराब और कीमती धातुएं जब्त की गई हैं। पोल पैनल ने कहा कि 9 अक्टूबर को चुनावों की घोषणा के बाद से की गई जब्ती 2018 में इन राज्यों में पिछले विधानसभा चुनावों की तुलना में सात गुना (239.15 करोड़ रुपये) से अधिक है।
राजस्थान और तेलंगाना में होंगे चुनाव
आपको बता दें कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और मिजोरम में विधानसभा चुनाव पहले ही हो चुके हैं जबकि राजस्थान और तेलंगाना में क्रमशः 25 नवंबर और 30 नवंबर को मतदान होगा।