विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rajasthan Polls: 'ढोंगी लोगों के झांसे में मत आओ'; खरगे बोले- कांग्रेस में जान देने वाले और BJP में लेने वाले हैं

By Jagran NewsEdited By: Anurag Gupta
Published: Mon, 20 Nov 2023 06:14 PM (IST)

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि कांग्रेस में जान देने और भाजपा में जान लेने वाले लोग ...और पढ़ें

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (फोटो: @INCRajasthan)
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (फोटो: @INCRajasthan)

जागरण संवाददाता, जयपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि कांग्रेस में जान देने और भाजपा में जान लेने वाले लोग हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी व राजीव गांधी ने देश के लिए जान दी। वहीं, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या करने वाले नाथूराम गोडसे का संबंध किससे है, यह बात सब जानते हैं। भाजपा के लोग देश को बर्बाद कर रहे हैं।

खरगे ने मतदाताओं से अपील की कि ढोंगी लोगों के झांसे में मत आओ और राजस्थान में फिर से कांग्रेस की सरकार बनाओ। खरगे ने सोमवार को राजस्थान के अनूपगढ़ में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को झूठों का सरदार बताते हुए कहा कि उन्होंने अपने पिछले एक भी वादे पूरे नहीं किए हैं।

यह भी पढ़ें: कोटा में गर्माया एयरपोर्ट का मुद्दा, एक-दूसरे पर आरोप लगा रही भाजपा और कांग्रेस; किसके दावे सच्चे?

PM मोदी बरसे मल्लिकार्जुन खरगे

उन्होंने कहा कि मैंने हैदराबाद में भाषण दिया था कि मोदी बार-बार झूठ बोलते हैं। तब उन्होंने आपत्ति जताई कि मेरे को झूठों का सरदार बोला। ये भी कहा कि मेरे पिता का नाम लिया, लेकिन मैंने तो उनके पिता का नाम लिया ही नहीं था, क्योंकि कोई बुजुर्ग, जो राजनीति में नहीं है उनका नाम लेने से फायदा नहीं है, लेकिन फिर भी मोदी बोल रहे हैं कि खरगे मेरे पिता को नहीं छोड़ रहे हैं। मैंने उनके पिता को कहां पकड़ा है। मोदी बात पलट देते हैं।

'PM मोदी मुझे, सोनिया व राहुल को देते हैं गाली'

खरगे ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सात गारंटियों की चर्चा करते हुए कहा कि हमने पहले भी जो वादे किए वे पूरे किए हैं। प्रधानमंत्री कभी मुझे गाली देते हैं तो कभी सोनिया गांधी और राहुल गांधी को। हमने क्या किया? हुकूमत मोदी कर रहे हैं। साढ़े तेरह साल आपने अहमदाबाद में हुकूमत की, जो इंसान 24 साल सीएम और पीएम बनकर बोल रहा है कि मैं गरीब हूं तो ऐसे व्यक्ति के झांसे में नहीं आना चाहिए।

यह भी पढ़ें: राजस्थान के अलवर में योगी आदित्यनाथ ने उठाया राम मंदिर का मुद्दा, कहा- कांग्रेस रामनवमी के जुलूस पर बैन लगाती है

खरगे ने कहा कि मोदी बार-बार बोलते हैं कि कांग्रेस के पास भ्रष्टाचारी लोग हैं तो मैं उनसे पूछता हूं कि आपने सबके पीछे ईडी और सीबीआई लगा दी, लेकिन ये लोग जब भाजपा में गए तो साफ होकर बाहर निकलते हैं। भाजपा ने मध्य प्रदेश, गोवा, कर्नाटक और महाराष्ट्र में तोड़फोड़ करके सरकार बनाई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।