विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rajasthan Election 2023: कांग्रेस के 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, जातिगत समीकरणों के हिसाब से होगी नेताओं की तैनाती

By Abhinav AtreyEdited By: Abhinav Atrey
Published: Mon, 06 Nov 2023 11:40 PM (IST)

Congress Star Campaigners List कांग्रेस ने राजस्थान विभानसभा चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। ...और पढ़ें

जातिगत-क्षेत्रीय समीकरणों के हिसाब से होगी नेताओं की तैनाती (फाइल फोटो)
जातिगत-क्षेत्रीय समीकरणों के हिसाब से होगी नेताओं की तैनाती (फाइल फोटो)

HighLights

  1. नेताओं की जातिगत-क्षेत्रीय समीकरणों के हिसाब से होगी तैनाती
  2. लिस्ट में खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, अशोक गहलोत का नाम शामिल

जागरण संवाददाता, जयपुर। कांग्रेस ने राजस्थान विभानसभा चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट सौंपी है, जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट शामिल हैं।

इसके अलावा राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, विधानसभा अध्यक्ष सी.पी.जोशी, हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खु, पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, पार्टी महासचिव के.सी.वेणुगोपाल, मुकुल वासनिक, तारिक अनवर, हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, मधुसुदन मिस्त्री, शशि थरूर और सांसद गौरव गोगई शामिल हैं।

जातिगत-क्षेत्रीय समीकरणों के हिसाब से होगी तैनाती

कांग्रेस की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट में मोहर प्रकाश, जितेंद्र सिंह, प्रताप सिंह बाजवा, हरीश चौधरी, पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, शशिकांत गोहिल, कन्हैया कुमार, शकील अहमद, पवन खेड़ा, महेंद्र जीत मालवीय, काजी निजामुद्दीन, राज बब्बर, वीरेंद्र सिंह, अमृता धवन, नीरज डांगी, धीरज गुर्जर, अमरिंदर सिंह राजा, जिग्नेश मेवाणी, ममता भूपेश, प्रमोद जैन भाया, बी.वी.श्रीनिवास और नीरज कुंदन शामिल हैं।

कांग्रेस की तरफ से जातिगत और क्षेत्रीय समीकरणों के हिसाब से इन नेताओं को चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh Elections: पहले चरण में 20 सीटों पर होगा मतदान, पूर्व सीएम और मंत्री समेत कई दिग्‍गज मैदान में; इन सीटों पर रहेगी सबकी नजर