यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Rajasthan Elections 2023: 'वोटिंग का बनाएं नया रिकॉर्ड', राजस्थान की जनता से PM मोदी की अपील
Rajasthan Elections 2023 राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी है। सुबह सात बजे से राजस्थान की 199 विधानसभा सीटों ...और पढ़ें

एएनआई, जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी है। सुबह सात बजे से राजस्थान की 199 विधानसभा सीटों पर मतदान चल रहा है। इस बीच पीएम मोदी ने राजस्थान की जनता से मतदान की अपील की है।
राजस्थान के मतदाताओं से पीएम मोदी ने अपील करते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा तादात में वोटिंग कर मतदान का रिकॉर्ड बनाएं।
पीएम मोदी ने की मतदान की अपील
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए आज वोट डाले जाएंगे। सभी मतदाताओं से मेरा निवेदन है कि वे अधिक से अधिक संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग कर वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं। इस अवसर पर पहली बार वोट देने जा रहे राज्य के सभी युवा साथियों को मेरी ढेरों शुभकामनाएं।
.jpg)
3 दिसंबर को आएंगे पांचों राज्यों के नतीजे
आपको बता दें कि राजस्थान की 200 विधानसभा सीटों में से 199 सीटों पर वोटिंग जारी है। इससे पहले देश के तीन राज्यों में वोटिंग हो चुकी है, जिनमें मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, मिजोरम शामिल है। हालांकि, तेलंगाना में 30 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होगी। जबकि, पांचों राज्यों की मतगणना 3 दिसंबर को होगी।
शाम 6 बजे तक होगा मतदान
उल्लेखनीय है कि राजस्थान के कुल 51,890 मतदान केंद्रों पर मतदान हो रहा है। 5 करोड़ 26 लाख 90 हजार 146 मतदाता उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। 18-30 आयु वर्ग के 1,70,99,334 युवा मतदाता मतदान करेंगे, जिनमें 18-19 आयु वर्ग के 22,61,008 नए मतदाता शामिल हैं। 200 में से 199 सीटों पर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा।
