Rajasthan Elections 2023: मतदान से पहले पेट्रोल-डीजल पर फंस गई गहलोत सरकार! PM मोदी ने आज पाली से चल दिया बड़ा दांव
Rajasthan Elections 2023 पीएम मोदी ने राजस्थान के पाली में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राजस्थान में ऐसी सरकार जरूरी है जो प्रदेश के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे। दुर्भाग्य से यहां पिछले पांच साल से जो कांग्रेस सरकार रही है उसने लोगों को विकास में और पीछे धकेल दिया।
एएनआई, पाली (राजस्थान)। Rajasthan Elections 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर पीएम मोदी ने पाली में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस और राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस पर तुष्टिकरण का आरोप लगाया।
PM मोदी ने कांग्रेस पर लगाया तुष्टिकरण का आरोप
पीएम मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम एक विकसित राष्ट्र बनने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। इसके लिए राजस्थान में विकास को प्राथमिकता देने वाली सरकार की जरूरत है। कांग्रेस के लिए भ्रष्टाचार और परिवारवाद की राजनीति से ज्यादा महत्वपूर्ण कुछ नहीं है। यह पार्टी तुष्टिकरण की राजनीति के अलावा कुछ नहीं सोचती है।
#WATCH | PM Modi addressing an election rally in Rajasthan's Pali says "Today, we are working hard to become a developed nation. For this, a government which gives priority to development is needed in Rajasthan. Nothing is more important than corruption and familial politics for… pic.twitter.com/kCxVcPCc2b
— ANI (@ANI) November 20, 2023
सनातन को खत्म करना चाहती है कांग्रेस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस सनातन को खत्म करना चाहती है। कांग्रेस और उसके साथी सनातन को खत्म करने का एलान कर रहे हैं। सनातन को खत्म करने का मतलब राजस्थान की संस्कृति खत्म करना है।
कांग्रेस के लिए परिवारवाद ही सबकुछ- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री ने अशोक गहलोत सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि राजस्थान में ऐसी सरकार जरूरी है, जो प्रदेश के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे। दुर्भाग्य से यहां पिछले पांच साल से जो कांग्रेस सरकार रही है, उसने लोगों को विकास में और पीछे धकेल दिया। यहां की कांग्रेस सरकार के लिए भ्रष्टाचार से बड़ा कुछ भी नहीं है। यहां की कांग्रेस सरकार के लिए परिवारवाद ही सबकुछ है।
'UP, हरियाणा और गुजरात के मुकाबले 12 रुपये महंगा है राजस्थान में पेट्रोल'
राजस्थान में पेट्रोल की बढ़ी कीमतों को लेकर PM मोदी ने अशोक गहलोत सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार की लूट का एक उदाहरण यहां पेट्रोल की कीमतें हैं। राजस्थान के पड़ोसी राज्यों हरियाणा, उत्तर प्रदेश और गुजरात में भाजपा की सरकार है। वहां पेट्रोल 97 रुपये प्रति लीटर मिलता है, लेकिन राजस्थान की कांग्रेस सरकार इन राज्यों से 12 रुपये ज्यादा महंगा पेट्रोल बेचती है।
पीएम ने कहा कि मैं आज राजस्थान को गारंटी देता हूं कि 3 दिसंबर के बाद यहां भाजपा सरकार बनने के बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों की समीक्षा की जाएगी। इससे गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को बहुत राहत मिलेगी।
यह भी पढ़ें- MP Election 2023: आप पार्टी और भीम आर्मी का भविष्य तय करेंगे मध्य प्रदेश के परिणाम, यहां फंसेगा बसपा का पेंच
महिलाओं पर अपराध के मामले में नंबर-1 बना राजस्थान- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार को महिला विरोधी बताया। उन्होंने कहा कि महिला विरोधी कांग्रेस कभी महिलाओं का कल्याण और सुरक्षा नहीं कर सकती। कांग्रेस ने राजस्थान को महिलाओं के खिलाफ अपराध में नंबर 1 बना दिया है।
दंगों और आतंकी मानसिकता वालों के हौसले बुलंद- पीएम मोदी
पीएम ने आगे कहा कि राजस्थान ने बीते पांच सालों में बहुत कुछ झेला है। यहां की कांग्रेस सरकार ने राजस्थान को दंगों में झोंक दिया। यहां दंगों और आतंकी मानसिकता वालों के हौसले बुलंद हो गए। सौहार्द की इस धरा पर ऐसी-ऐसी घटनाएं हुईं, जिनके बारे में कभी कल्पना भी नहीं की जा सकती।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।