विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rajasthan: साल में 10,000 रुपये और 500 में सिलेंडर, कांग्रेस का बड़ा दांव; प्रियंका गांधी ने किए कई एलान

By Anurag GuptaEdited By: Anurag Gupta
Published: Wed, 25 Oct 2023 03:50 PM (IST)

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को झुंझुनूं में एक जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा पर जमकर निशाना ...और पढ़ें

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (फाइल फोटो)
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (फाइल फोटो)

डिजिटल डेस्क, जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को झुंझुनूं में एक जनसभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश-प्रदेश चलाने वालों के पास एक विजन होना चाहिए, जिससे जनता के लिए विकास के कार्य किए जाएं, लेकिन मोदी सरकार के पास जनता के विकास का कोई विजन नहीं है।

प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी सिर्फ अपने मित्र के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा की एक नई संस्था नहीं बनाई गई और जो है उसको भी बिगाड़कर रख दिया। अगर ऐसी सरकार होगी तो आपके भविष्य का क्या होगा।

'झुंझुनूं से जली स्वतंत्रता की अलख'

उन्होंने कहा कि राजस्थान की मिट्टी ने देश को बहुत कुछ दिया है। यह शीशराम ओला जैसे नेता, अनगिनत शहीद सैनिकों और वीरों का प्रदेश हैं। इस धरती ने अनगिनत शहीद दिए और यहीं से स्वतंत्रता की अलख जली, इसलिए यहां की माताओं को मेरा प्रणाम। सबसे ज्यादा रिटायर सैनिक झुंझुनूं से हैं और सीमा पर तैनात सबसे ज्यादा सैनिक भी झुंझुनूं से ही हैं।

यह भी पढ़ें: राजस्थान में पति-पत्नी के बीच महामुकाबला! काफी दिलचस्प है एक ही परिवार में दो अलग-अलग पार्टी नेताओं की कहानी

'झुंझुनूं में गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल'

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि झुंझुनूं भारत की गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल भी है। यहां चंचल नाथ जी के टीले में कब्बाली सुनाई देती है और कमरुद्दीन जी दरगाह की दरगाह में भजन। झुंझुनूं का इतिहास शौर्य का है, जिस पर पूरे देश को गर्व है।

इससे पहले प्रियंका गांधी ने झुंझुनूं स्थित 'इंदिरा गांधी बालिका निकेतन' में पंडित जवाहरलाल नेहरू, राजीव गांधी और शीशराम ओला की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस ने पति को बनाया उम्मीदवार तो भड़कीं विधायक पत्नी, बोलीं- मेरा टिकट काटकर गलत किया

सरकार बनने पर कांग्रेस की गारंटी

इस बीच, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जनता को दो गारंटी दी। उन्होंने कहा कि अगर हमारी सरकार आएगी तो एक करोड़ से ज्यादा परिवारों को 500 रुपये में गैस सिलेंडर देंगे। इसके अलावा परिवार की मुखिया महिलाओं को सम्मान के तौर पर सालाना 10,000 रुपये मिलेगा। यह हमारी गारंटी है।

  • एक करोड़ से ज्यादा परिवारों को 500 रुपये में गैस सिलेंडर देंगे।
  • परिवार की महिला मुखिया को सालाना 10,000 रुपये दिए जाएंगे।