विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'गहलोत जादूगर हैं, उन्होंने राजस्थान की बिजली-स्वास्थ्य सुविधाएं गुल कर दीं', अमित शाह का कांग्रेस सरकार पर निशाना

By Jagran NewsEdited By: Amit Singh
Published: Tue, 07 Nov 2023 01:50 PM (IST)Updated: Tue, 07 Nov 2023 04:21 PM (IST)

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज चुनावी राज्य राजस्थान के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के कुचामन जिले में ...और पढ़ें

अमित शाह ने कुचामन में चुनावी रैली को किया संबोधित।
अमित शाह ने कुचामन में चुनावी रैली को किया संबोधित।

डिजिटल डेस्क, जयपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज चुनावी राज्य राजस्थान के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के कुचामन जिले में भारी जनसभा को संबोधित किया। वो यहां पार्टी के प्रत्याशी विजय सिंह चौधरी के समर्थन में चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे। प्रदेश में 25 नवंबर को नई विधानसभा के गठन के लिए मतदान कराए जाने हैं।

अमित शाह ने विशाल जनसभा में बोलते हुए कहा कि राजस्थान की भूमि सदियों से सम्मान और गौरव की भूमि रही है। जिसने मुगलों की आंधी के सामने डटकर मुकाबला किया और उनको रोकने का काम किया। गहलोत सरकार पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा कि अशोक गहलोत के सत्ता में आने के बाद कानून-व्यवस्था, गांवों में बिजली और पिछली सरकार द्वारा शुरू की गई कल्याणकारी योजनाएं गायब हो गईं है। यह काम केवल एक जादूगर ही ऐसा कर सकता है।

कांग्रेस ने वीर भूमि को बदनाम किया

अमित शाह ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राजस्थान की भूमि ने वीरता की कई कहानियां गढ़ी हैं, लेकिन 5 साल में गहलोत सरकार ने इस वीर भूमि को बदनाम करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने राज्य की कांग्रेस सरकार को सबसे भ्रष्ट बताते हुए कहा कि, इन्होंने तुष्टिकरण की सभी सीमाएं पार कर दी हैं।

अमित शाह ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए उदयपुर का कन्हैया लाल की हत्याकांड, विभिन्न सांप्रदायिक घटनाओं, अवैध खनन और भर्ती परीक्षा के पेपर लीक का मामला उठाया।

यह भी पढ़ें: अंतिम क्षण तक चलता रहा टिकट और पार्टी बदलने का दौर, आरएलपी ने 123 तो बसपा ने 200 सीटों पर उतारे प्रत्याशी

जादूगर हैं सीएम गहलोत

मुख्यमंत्री गहलोत के जादू से पुराने जुड़ाव का जिक्र करते हुए अमित शाह ने कहा कि उन्होंने कानून-व्यवस्था, ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली और वसुंधरा राजे के नेतृत्व वाली पिछली भाजपा सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं को गायब कर दिया है। उन्होंने कहा कि केवल एक जादूगर ही ऐसा कर सकता है। दरअसल सीएम गहलोत का जन्म जोधपुर में पेशेवर जादूगरों के परिवार में हुआ था।

लाल रंग से डरते हैं गहलोत

अपने भाषण में लाल डायरी का जिक्र करते हुए अमित शाह ने कहा कि गहलोत जी झंडे का लाल कलर देखकर ही भड़क जाते हैं। कुछ भी लाल हो गहलोत जी को लाल डायरी ही नजर आती है। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर प्रदेश के खनन विभाग में  66 हजार करोड़ का घोटाला करने के भी आरोप लगाए।

यह भी पढ़ें: सत्ता की दीवानगी ऐसी 20 बार लड़ चुके हैं चुनाव, नहीं मिली सियासत तो फिर है तैयारी

सबसे भ्रष्ट कांग्रेस सरकार

रैली के दौरान अमित शाह ने दावा किया कि देश में अगर सबसे भ्रष्ट सरकार कहीं की रही है, तो वो राजस्थान की कांग्रेस सरकार है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में घोटालों की यह स्थिति है कि जांच करने वालों ने भी हाथ जोड़ लिए हैं। वो भी कह रहे हैं कि जहां हाथ डाल रहे हैं वहीं से एक नया घोटाला निकल कर आ रहा है।